नई दिल्ली स्थित AIIMS ने महिला मरीज के साथ अनुचित

महिला मरीज से अनुचित व्यवहार पर AIIMS ने गार्ड को किया बर्खास्त

AIIMS Dismisses Guard (File Photo)

नई दिल्ली: अखिल भारतीय आयुर्वेद विज्ञान संस्थान, नई दिल्ली ने शनिवार को एक महिला मरीज के साथ अनुचित व्यवहार की शिकायत के बाद एक सुरक्षा गार्ड को बर्खास्त कर दिया। इसके साथ ही पुलिस को इस मामले की शिकायत भी दी। संस्थान द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, गार्ड की पहचान धनंजय सिंह के रूप में की गई है। संस्थान ने बताया कि उसने उसकी नियुक्ति के लिए जिम्मेदार निजी सुरक्षा फर्म के खिलाफ भी दंडात्मक कार्रवाई की है। 

सुरक्षा एजेंसी पर लगाया गया जुर्माना

प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि, AIIMS नई दिल्ली ने एक महिला मरीज के साथ अनुचित व्यवहार की शिकायत के बाद सुरक्षा गार्ड धनंजय सिंह के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। गार्ड को ड्यूटी से हटा दिया गया है। सुरक्षा एजेंसी पर जुर्माना लगाया गया है। इसके साथ ही आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है।

AIIMS ने यौन उत्पीड़न के खिलाफ दोहराई जीरो टॉलरेंस नीति

मरीजों की सुरक्षा और गरिमा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए, इस प्रमुख चिकित्सा संस्थान ने किसी भी प्रकार के उत्पीड़न के खिलाफ अपने सख्त रुख पर जोर दिया। बयान में आगे कहा गया है कि, AIIMS नई दिल्ली महिलाओं के खिलाफ यौन उत्पीड़न और दुर्व्यवहार के प्रति अपनी शून्य-सहिष्णुता नीति को दोहराता है। सभी मरीजों और परिचारकों के लिए एक सुरक्षित और गरिमापूर्ण वातावरण सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। संस्थान ने इस मामले में जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए आगे की कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है। 

(इनपुट: ANI)

ये भी पढ़ें- BHU में 8 घंटे की सर्जरी से विशाल जबड़े के ट्यूमर का हुआ सफल इलाज