Bihar AIMIM Candidates List 2025 :  AIMIM ने रविवा

AIMIM ने की कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी, 25 उम्मीदवारों के नाम

AIMIM ने की कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी, 25 उम्मीदवारों के नाम

Bihar AIMIM Candidates List 2025 :  AIMIM ने रविवार को कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी की. इस लिस्ट में 25 उम्मीदवारों का नाम शामिल है. बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है. 11 नवंबर को वोटिंग होगी, 14 नवंबर को मतगणना होगी. 

एआईएमआईएम ने एक्स पर पोस्ट किया. उन्होंने लिस्ट जारी करते हुए लिखा कि बिहार विधानसभा चुनाव के AIMIM प्रत्याशियों के नाम कुछ इस तरह हैं. इंशाअल्लाह उम्मीद है कि हम बिहार के सबसे मज़लूम लोगों की आवाज़ बनेंगे. यह सूची AIMIM बिहार यूनिट ने तैयार की है और इस सिलसिले में पार्टी की क़ौमी कियादत से भी मशविरा किया गया है.

उम्मीदवारों की लिस्ट

अमौर से अख्तरुल ईमान, बलरामपुर से आदिल हसन, ढाका से राणा रणजीत सिंह, नरकटिया एसी से शमीमुल हक, गोपालगंज एसी से अनस सलाम, जोकिहाट से मुर्शीद आलम, बहादुरगंज से तौसीफ आलम, ठाकुरगंज से गुलाम हसनैन, किशनगंज से एडवोकेट शम्स, आगाज बायसी से गुलाम सरवर, शेरघाटी से शान ए अली खान, नाथनगर से मो. इस्माइल, सिवान से मोहम्मद कैफ, केवटी से अनीसुर रहमान, जाले से फैसल रहमान, सिकन्दरा से मनोज कुमार दास, 

इसके अलावा, मुंगेर से डॉ. मुनाजिर हसन, नवादा से नसीमा खातून, मधुबनी से राशिद खलील अंसारी, दरभंगा ग्रामीण से मोहम्मद जलाल, गौड़ाबौराम से अख्तर शहंशाह, कसबा से शाहनवाज आलम, अररिया से मोहम्मद मंजूर आलम, बरारी से मो मतीउर रहमान शेरशाहबादी  कोचाधामन से सरवर आलम.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/21-hundred-women-students-participated-in-the-aarti/94579