एअर इंडिया एक्सप्रेस ने पैसेंजर नहीं मिलने और घाटे

बैंकॉक के लिए "एअर इंडिया एक्सप्रेस" की सीधी फ्लाइट बंद

बैंकॉक के लिए एअर इंडिया एक्सप्रेस की सीधी फ्लाइट बंद

थाई एअर एशिया की सेवा अब भी उपलब्ध 

लखनऊ। "एअर इंडिया एक्सप्रेस" ने पैसेंजर नहीं मिलने और घाटे को देखते हुए बैंकाक की सीधी विमान सेवा को बंद कर दिया है। हालांकि थाईलैंड जाने वालों के लिए विकल्प के तौर पर अभी भी "थाई एअर एशिया" की सेवा उपलब्ध है। 

राजधानी से थाईलैंड के बैंकॉक जाने वाली "एअर इंडिया एक्सप्रेस" की सीधी उड़ान बंद कर दी गई है। यात्री नहीं मिलने के चलते एयरलाइन को नुकसान उठाना पड़ रहा था। एयरलाइन ने इस विमान को रियाद (सऊदी अरब) रूट पर शिफ्ट कर दिया है।

अमौसी एयरपोर्ट से बैंकॉक के स्वर्णभूमि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के लिए "एअर इंडिया एक्सप्रेस" की ओर से सीधी विमान सेवा दी जा रही थी। इसके अलावा "थाई एअर एशिया" की सीधी उड़ान सेवा एफडी-146/147 बैंकॉक लखनऊ के बीच उड़ान भरती है। "एअर इंडिया एक्सप्रेस" की उड़ान बंद होने के बाद सिर्फ "थाई एअर एशिया" की फ्लाइट रूट पर बची है।

एयरलाइन से जुड़े सूत्र बताते हैं कि "एअर इंडिया एक्सप्रेस" की उड़ान लखनऊ से बैंकॉक के बीच ही चल रही थी। इससे आवाजाही का खर्च निकालना मुश्किल हो रहा था। जबकि "थाई एअर एशिया" की उड़ान लखनऊ से बैंकॉक के बाद आगे बाली व अन्य एयरपोर्ट तक भी जाती है, जिससे लखनऊ-बैंकॉक रूट के नुकसान की भरपाई आगे के रूट से हो जाती है।

लखनऊ मुंबई हवाई सेवा प्रभावित

मुंबई एयरपोर्ट पर एयर ट्रैफिक कंजेशन के चलते लखनऊ से मुंबई की उड़ानों का संचालन प्रभावित हुआ। इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान संख्या 6ई-5201 रात 9:15 बजे के बजाय रात पौने 11 बजे रवाना हुई। यात्री विशाल पांडेय ने सोशल मीडिया पर शिकायत दर्ज कराई। मुंबई जाने वाली अन्य फ्लाइटें भी लेट हुईं। इंडिगो की अहमदाबाद से आने वाली फ्लाइट 6ई 935 लेट भी लेट पहुंची।

यह भी पढ़ेंः

इस्लामाबाद में कोर्ट के बाहर धमाका, 12 मारे गए

https://www.primenewsnetwork.in/world/killed-in-islamabad-court-explosion/97297