Ajay Rai : अजय राय ने महोबा में गैंगरेप और अपहरण प

अजय राय का विवादित बयान, मचा सियासी घमासान!

अजय राय का विवादित बयान, मचा सियासी घमासान!

Ajay Rai : अजय राय ने महोबा में गैंगरेप और अपहरण पीड़ित NEET छात्रा से मुलाकात की। अजय राय ने पीएम मोदी और महोबा एसपी शशांक सिंह को अपशब्द कहे। सीएम योगी समेत बीजेपी के कई नेताओं ने अजय राय पर करारा पलटवार किया। 

कार में सवार होकर देश के प्रधानमंत्री और महोबा के एसपी पर गालियों की बंपर बौछार करते...ये कोई आम नेता नहीं बल्कि यूपी में कांग्रेस पार्टी के सर्वेसर्वा अजय राय हैं। नेता जी यूं तो यूपी में कांग्रेस पार्टी के सबसे बड़े यानि अध्यक्ष पद को शोभायमान कर रहे हैं, लेकिन बयानों की भाषा का स्तर ऐसा की। विवादित बयानों के लिए ही अपनी पहचान बनाने वाले कांग्रेस के तमाम छोटे बड़े नेता अमर्यादित शब्दों के चयन के मामले में इनके आगे पानी भरते नजर आएं।

दरअसल शुक्रवार को महोबा में अजय राय गैंगरेप और अपहरण पीड़ित NEET छात्रा से मुलाकात करने पहुंचे थे. मुलाकात के बाद जब वह वापस जाने के लिए अपनी कार में सवार हुए तो शुचिता को ताक पर रखकर अपने बयान के जरिये मानों सियासी मर्यादा का तर्पण करने लग गए. अजय राय ने जिन शब्दों का प्रयोग किया उन्हें आपको सुनवाया भी नहीं जा सकता. अभद्र, अशोभनीय और अमर्यादित जैसे शब्दों की संज्ञा से भी इस बयान का कोई मिलान भी शायद नाकाफी होगा. वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ तो इस पर यूपी में भारी राजनीतिक बवाल खड़ा हो गया.

राय के बयान पर सीएम योगी ने X पर लिखा कि पीएम के खिलाफ अभद्र, असंसदीय और अक्षम्य टिप्पणी कांग्रेस के राजनीतिक कुसंस्कारों को दिखाती है। इससे पहले कांग्रेस के युवराज भी अपने कुसंस्कार का परिचय दे चुके हैं। कांग्रेस अब हताशा, निराशा, कुंठा और मानसिक दिवालियेपन के शीर्ष स्तर पर पहुंच चुकी है। अब देश वासियों से क्षमा मांगने लायक भी स्थिति उनकी नहीं रही है।

अजय राय से पहले हाल ही में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी पीएम मोदी और देश के गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ विवादित बयान दिया था, जिस पर अभी विवाद थमा भी नहीं था। इस बीच अजय राय के इस अमर्यादित बयान के बाद यूपी की सियासत में भूचाल आ गया है।

बीजेपी एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के बयान की निंदा करते हुए कानूनी कार्यवाही की माग की है, वहीं बढ़े हुए विवाद के बीच अजय राय का दावा सामने आया है। उन्होंने वायरल वीडियो को पूरी तरह फर्जी और एडिटेड बताया है...हालांकि आजय राय के दावों में कितनी सच्चाई है ये तो जांच का विषय है, लेकिन कथित विवादित बयान के बाद अजय राय मुश्किलों में घिरते दिख रहे हैं।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/iran-amerika-very-near-to-shakehand/207226