समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्र

शंकराचार्य पर टिप्पणी को लेकर अखिलेश का भाजपा पर हमला, बोले- ‘सत्ता के अहंकार ने बुद्धि भ्रष्ट कर दी’

Akhilesh Attacks BJP, Alleges ‘Arrogance of Power’

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शंकराचार्य को लेकर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। सपा की ओर से जारी बयान में अखिलेश यादव ने कहा कि मंच से लाखों-करोड़ों सनातनियों की आस्था के प्रतीक और पूजनीय शंकराचार्य के लिए बेहद आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया। उनके मुताबिक, इससे सत्ता के अहंकार और उसकी भाषा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं।

‘सनातन समाज को अपमानित किया गया’

अखिलेश यादव ने कहा कि सनातन समाज आज खुद को अपमानित महसूस कर रहा है। उन्होंने दावा किया कि समाज का हर धर्मप्रधान और विचारशील व्यक्ति इस घटना से दुखी है। सपा अध्यक्ष ने कहा कि यह टिप्पणी पूरे समाज के मान-सम्मान और गरिमा को चुनौती देने वाली है।

‘सत्ता के मद का जवाब देगा समाज’

सपा प्रमुख ने कहा कि अब समाज अपने सम्मान की रक्षा के लिए सत्ता के ‘पद के मद’ का जवाब देगा। उन्होंने कहा कि इस घटनाक्रम से भाजपा के समर्थकों और सहयोगियों के सामने भी असहज स्थिति पैदा हुई है।

भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि मौजूदा सत्ताधारी जानते हैं कि उनका राजनीतिक समय समाप्ति की ओर है और इसी वजह से वे जाते-जाते दूसरों की संभावनाओं को भी खत्म करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने सत्ता के अहंकार और वर्चस्ववादी राजनीति पर भी निशाना साधा।

‘शंकराचार्य के अपमान की सजा भाजपा को मिलेगी’

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में पूजनीय शंकराचार्य का लगातार अपमान किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि शंकराचार्य के साथ जिस तरह का व्यवहार हुआ है, उसकी राजनीतिक कीमत भाजपा को चुकानी पड़ेगी। शंकराचार्य से जुड़े विवाद को लेकर अखिलेश यादव पहले भी भाजपा सरकार पर सवाल उठाते रहे हैं। सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी की ओर से जारी बयान में अखिलेश यादव के इन बयानों को सार्वजनिक किया गया।

ये भी पढ़ें: अमेठी में पांच वांछित आरोपी गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस और दो कारें बरामद