'अखिलेश मुंगेरीलाल के सपने देखना बंद करें', योगी के मंत्री का बयान
UP News : उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने महोबा पहुंचे. उन्होंने अखिलेश यादव पर हमला बोला. उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट कर दिया है कि प्रदेश में “आई लव मोहम्मद” नहीं चलेगा, जो लोग अराजकता और सांप्रदायिक उन्माद फैलाने का प्रयास करेंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
कृषि मंत्री ने आई लव मोहम्मद पर कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरेली और गोरखपुर में स्पष्ट कर दिया कि प्रदेश में अब आई लव मोहम्मद नहीं चलेगा और जो अराजकता फैलाने की कोशिश करेगा. उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. कृषि मंत्री ने कहा कि यहां सांप्रदायिक उन्माद पैदा करना, अराजकता पैदा करने वालो के खिलाफ सख्त कार्रवाई जाएगी.
कृषि मंत्री ने अखिलेश यादव पर तंज करते हुए कहा कि जब मुजफ्फरनगर में दंगे हुए थे, तब वे अपना प्लेन भेज करके दंगाइयों को मुख्यमंत्री आवास पर दावत दिया था. वो कितनी शर्मनाक घटना थी कि जिन लोगों ने दर्जनों लोगों को हत्याएं कीं, उनके साथ बैठकर तत्कालीन मुख्यमंत्री दावत खा रहा था. वो काम अब उत्तर प्रदेश में नहीं होने वाला और अब वो लौटने वाले नहीं है. वे मुंगेरी लाल के सपने देखना बंद कर दें वो समय लौटने वाला नहीं है.
'बेहद शर्मनाक था'
कृषि मंत्री ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दलहन और तिलहन उत्पादन को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लिया है. इसी उद्देश्य से मिनीकिट योजना के तहत निशुल्क बीज वितरण किया गया, जिसके परिणामस्वरूप प्रदेश में उत्पादन कई गुना बढ़ा है. उन्होंने मीडिया पर बात करते हुए कहा कि अनावश्यक रूप से यह दिखाया जा रहा है कि किसान खाद के लिए परेशान हैं.
उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर दंगों के समय तत्कालीन मुख्यमंत्री ने दंगाइयों को अपने आवास पर दावत दी थी, जो बेहद शर्मनाक था. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश अब मुंगेरीलाल के सपने देखना बंद करें, उनकी सरकार लौटकर कभी नहीं आएगी.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/horrific-road-accident-in-hardoi/48577