Akhilesh Yadav : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार

7 एयरपोर्ट का उद्घाटन किया था, उसमें से 6 बंद हो गए', BJP सरकार पर अखिलेश यादव का हमला

'7 एयरपोर्ट का उद्घाटन किया था, उसमें से 6 बंद हो गए', BJP सरकार पर अखिलेश यादव का हमला

Akhilesh Yadav : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को कहा कि इस रैली की चर्चा ने न जाने कितनों के होश उड़ा दिए और उनको मजबूर कर दिया कि हमारी रैली से पहले रैली की. कल जो रैली हुई, उसकी पोल हमारे साथियों ने खोल दी. उन्होंने गौतम बुद्ध नगर के दादरी में समाजवादी समानता भाईचारा रैली को संबोधित किया. इस दौरान सपा अध्यक्ष ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा. 

अखिलेश यादव ने कहा कि उस रैली में लोग आए नहीं थे, उनको लाया गया था. जो पार्टी खुदको दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी कहती है, उनको सरकारी महकमों का सहारा लेना पड़ा. दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी झूठ बोलती है. उस पार्टी के बारे में आप सभी जानते हैं, इसीलिए उसका नाम नहीं लेना है. उन्होंने 7 एयरपोर्ट का उद्घाटन किया था. उसमें से 6 बंद हो गए. कल कम से कम ये वायदा तो करते कि इसे बेचा नहीं जाएगा. लगता है कि उद्घाटन ही बेचने के लिए किया गया.

'दिल्ली, नोएडा और ग्रेटर नोएडा को सपा की सरकार ने जोड़ा'

सपा अध्यक्ष अखिलेश ने कहा कि जो लोग कल कुछ-कुछ बोलकर गए हैं. वो जानते हैं कि इस धरती की हूंकार से बचने वाले नहीं हैं. वो कहते है कि नोएडा नहीं आते, अंधविश्वास है तो वो दोनों मिलकर भी इतनी बार अपने कार्यकर्ताओं के साथ नहीं बैठे होंगे, उससे ज्यादा हम यहां अपने कार्यकर्ताओं के घर चाय पी चुके हैं. जिस मेट्रो में बैठकर उन्होंने उद्घाटन किया. वो समाजवादी पार्टी की सरकार ने बनाई. दिल्ली, नोएडा और ग्रेटर नोएडा को समाजवादी पार्टी की सरकार ने जोड़ा.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/lic-receives-7100-crore-tax-notice-plans-to-appeal/152738