अखिलेश यादव का भाजपा सरकार पर तीखा हमला, JPNIC बिक्री से लेकर भ्रष्टाचार और महंगाई पर साधा निशाना
लखनऊ (उत्तर प्रदेश)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवावर को लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी प्रदेश मुख्यालय एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया। इस दौरान उन्होने भाजपा सरकार की तीखी आलोचना की। यादव ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने JPNIC बेच दिया। बीजेपी ने जेपी को बेच दिया। JPNIC बनाने वाले ठेकेदारों का भुगतान करके बेच दिया। JPNIC जितने में बिका है, उतना पैसा तो पार्किंग और कैफे से निकल आएगा।
कानून-व्यवस्था और पुलिस व्यवस्था पर निशाना
अखिलेश यादव ने आगे आरोप लगाया कि भाजपा सरकार JPNIC बनाने वाले जिस आर्कीटेक्ट की जांच करा रही थी, उसे दिल्ली में बन रहे रेलवे स्टेशन का ₹3 हजार करोड़ का काम दे दिया। भाजपा सरकार का हर काम जेब भरने वाला है। तहसीलों में लूट चल रही है, जनता भ्रष्टाचार से त्रस्त है। अन्याय, अत्याचार चरम पर है। इस सरकार में पुलिस का एक ही काम है, हथेली गरम पुलिस नरम। दूसरे प्रदेश के माफिया आकर प्रदेश में गोली चला रहे हैं। हत्याएं कर रहे है। गैंग का नाम भी मिलता जुलता है। लगता है, कुछ साझेदारी है। अगर साझेदारी नहीं होती तो पर्दादारी क्यों है? गायक के परिवार के लोग न्याय मांग रहे है। लेकिन न्याय नहीं मिला।
सरकारी योजनाओं और सड़कों में भ्रष्टाचार का आरोप
सपा अध्यक्ष ने कहा है कि भाजपा सरकार में लूट और महाडकैती हो रही है। भाजपा मंदिर में चोरी करने वाली, धर्मद्रोही, अधर्मी और लूट का गिरोह है। इस सरकार में हर योजना हर कार्य में लूट हो रही हैं। जल जीवन मिशन में बनी पानी की टंकियां टूट रही है। एक्सप्रेस-वे और सड़कें टूट रहें हैं। गड्ढ़े हो रहें हैं। कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेस-वे जगह-जगह टूट गया। उद्घाटन करके प्रधानमंत्री के जाते ही बुन्देलखंड एक्सप्रेस-वे टूट गया। गंगा एक्प्रेस-वे में सड़क जगह-जगह टूट गयी। भाजपा का मॉडल जेब भरने वाला है। भाजपा सरकार सरकारी सम्पत्तियों को बेचकर कमीशनखोरी कर रही है और अपनी जेंबे भर रही है।
सरकारी संपत्तियों की बंदरबांट का आरोप
यादव ने कहा कि जनता भाजपा के खिलाफ है। भाजपा के लोग अब जाने वालें है। जनता भाजपा को हटा देगी। जो लोग गोसेवा की बात करते हैं, उन्होंने समाजवादी सरकार में कन्नौज में बनाया गया उत्तर प्रदेश का पहला काऊ मिल्क प्लांट बंद कर दिया। भाजपा सरकार ने काऊ मिल्क प्लांट बेच दिया। लखनऊ में प्लासियो मॉल बेच दिया। क्लार्क होटल के पास स्थित छतर मंजिल बेच दिया। मुख्यमंत्री ने इतनी कीमती जमीन पर स्थित छतर मंजिल को अपने स्वजातीय लोगों को बेच दिया।
सरकारी संपत्तियां बेचने का भाजपा पर आरोप
उन्होंने कहा कि किसान बाजार को भी अपने स्वजातीय को बेच दिया। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के टोल वसूली को अपने लोगों को जेब भरने के लिए दे दिया। एक्सप्रेस-वे मेंटेनेंस का पैसा लूट लिया। गड्ढ़े नहीं भरे अपनी जेंबे भर ली। यादव ने कहा कि जनता जानती है महाडकैती और लूटेरा कौन है। हम लोग तो बचपन से जानते है कि रावण भी सीता माता का अपहरण करने भेश बदल कर आया था। जनता ऐसे लोगों से सावधान रहे।
मंदिर में चढ़ावे की चोरी का भी लगाया आरोप
अखिलेश यादव ने कहा कि मंदिर के बाहर बैठे भिखारी भी मंदिर में चोरी नहीं करते है। भाजपा के लोगों ने चढ़ावा चोरी कर लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग एकरंगी हैं, ये कोई सवाल नहीं सुनते हैं। इनमें सवाल लेने की हिम्मत नहीं है। ये नकारात्मक नजरिए वाले वर्चस्ववादी, धोखा देने वाले, मिलावटी लोग हैं। इन्होंने पेट्रोल में मिलावट कर दी। जैसे त्यौहार आया चीनी महंगी कर दी। ये कभी गरीबों का सम्मान नहीं करते है। माताओं-बहनों को धमकाते हैं। जनता इन्हें सबक सिखाएगी। रक्षा बंधन पर माताएं-बहने इंतजार करती रहीं, फ्री बस नहीं मिली। भाजपा ने धोखा दिया।
एंबुलेंस सेवा बर्बाद, भ्रष्टाचार के तार कालिदास मार्ग तक
यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने समाजवादी पार्टी की सरकार में मरीजों के लिए चलायी गयी 102, 108 एम्बुलेंस सेवा को बर्बाद कर दिया। सरकारी अस्पताल में दवाई, इलाज नहीं है। हजारों प्राइमरी स्कूल बंद कर दिये। समाजवादी सरकार आने पर बंद किए गए सभी 26 हजार स्कूल फिर चालू किए जाएंगे। भाजपा के लोग दोनों हाथों से सरकारी बजट लूट रहे है। समाजवादी पार्टी की सरकार में PWD का आडिट कराएंगे। तब पता चलेगा, किसने लूट की है। सिंचाई विभाग में भी बड़ी लूट हुई हैं। जल जीवन मिशन में भारी भ्रष्टाचार हुआ, गांवों में रास्ते जगह-जगह खोद दिए लेकिन पानी कहीं नहीं पहुंचा। भ्रष्टाचार की पाइप लाइन कालिदास मार्ग तक है।
महंगाई और पेट्रोल में इथेनॉल मिलाने पर सवाल
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा धन्ना सेठों की पार्टी है। भाजपा गरीबों से पैसा लूट कर धन्ना सेठों तक पहुंचाती है। महंगाई बढ़ने का कारण मुनाफाखोरी है। इथेनाल गन्ना और अनाज से बनता है, भाजपा पेट्रोल में इथेनॉल को मिलकर चीनी को महंगा कर उद्योगपतियों को लाभ देना चाहती है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की छवि सुधारने के लिए ₹7 हजार करोड़ खर्च किए है। अगर ₹70 हजार करोड़ भी खर्च कर दे तो भी छवि नहीं सुधरने वाली है।
PDA को लेकर अखिलेश का भाजपा पर पलटवार
पूर्व सीएम यादव ने कहा कि पीडीए से कुछ लोगों के पेट में दर्द हो रहा है। हम पीडीए के लोग प्रोग्रेसिव लोग है। डेवलपमेंट करना चाहते हे। सबको साथ लेकर चलना चाहते है। सबको जोड़ना चाहते है। हम लोगों ने छात्रों को लैपटाप दिया। लैपटाप से बच्चों का भाग्य सुधरा, लैपटाप आवश्यकता है लेकिन एकरंगी मुख्यमंत्री यह नहीं समझते है। (Published By: Ravi Pandey)
यह भी पढ़ें: अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान- सपा सरकार बनी तो गोमती रिवरफ्रंट पर लगेगी महाराजा खेत सिंह खंगार की अष्टधातु प्रतिमा