अखिलेश यादव ने भाजपा पर शिक्षक-स्नातक विधान परिषद

अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा आरोप, शिक्षक-स्नातक MLC चुनाव में गड़बड़ी की साजिश का दावा

Akhilesh Yadav Accuses BJP of Election Irregularities (File Photo)

लखनऊ (उत्तर प्रदेश)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा आचार संहिता के खिलाफ जाकर अधिकारियों और स्कूल-कॉलेज प्रबंधकों पर दबाव डालकर गैरकानूनी रूप से शिक्षक-स्नातक विधान परिषद चुनावों को जीतने की साजिश कर रही है। सबके वीडियो बनाए जाएंगे और एफआईआर भी कराई जाएगी। इस लोकतांत्रिक अपराध में संलिप्त हर किसी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करवाकर सजा दिलवाई जाएगी।

दोषी अधिकारियों को जेल भेजने का दावा

अखिलेश यादव ने कहा कि जब मुकदमा चलेगा और सजा होगी तो कोई भाजपाई इन दोषी अधिकारियों को बचाने नहीं आएगा। भाजपाई विधान परिषद में होंगे और चुनावी घपला करने वाले अधिकारी जेल में होंगे। भाजपा किसी की सगी नहीं है। न कोई बचेगा, न किसी को छोड़ा जाएगा।

यह भी पढ़ें: अखिलेश यादव का चुनाव आयोग पर बड़ा आरोप, बोले- BJP के साथ सीधे मिलीभगत; 2027 के चुनाव पर भी हुई चर्चा