अखिलेश यादव ने 10 मेधावी छात्रों को दिए लैपटॉप, बेहतर भविष्य के लिए किया प्रोत्साहित
लखनऊ (उत्तर प्रदेश)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुरुवार, 15 अक्टूबर 2026 को लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय के डॉ. राममनोहर लोहिया सभागार में 10 मेधावी छात्रों को लैपटॉप वितरित किए। पार्टी की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, यह कार्यक्रम पूर्व राज्यमंत्री मांगे राम कश्यप के सौजन्य से आयोजित किया गया। इस अवसर पर अखिलेश यादव ने विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
छात्रों को मेहनत और सफलता के लिए किया प्रोत्साहित
अखिलेश यादव ने लैपटॉप प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को अपने-अपने क्षेत्र में और अधिक परिश्रम करने तथा आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने छात्रों को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई देते हुए बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस कार्यक्रम में विभिन्न शैक्षणिक परीक्षाओं और पाठ्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
IIT दिल्ली और NEET में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र शामिल
पार्टी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, IIT दिल्ली की छात्रा पंखुड़ी कश्यप को लैपटॉप दिया गया। NEET-MBBS में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मनीषा कश्यप और शिवांगी कश्यप को भी सम्मानित किया गया। इसके अलावा इंटरमीडिएट परीक्षा में 99 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले कामरान आलम को लैपटॉप दिया गया।
10वीं और 12वीं के मेधावियों को भी मिला सम्मान
इंटरमीडिएट परीक्षा में 95 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले सीमापाल और 94 प्रतिशत अंक हासिल करने वाली बुसरा खान को भी लैपटॉप दिए गए। वहीं, बीटेक के विपुल कुमार और शशीदेवी को सम्मानित किया गया। 10वीं की परीक्षा में 95 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली आयुश्नी प्रजापति को भी लैपटॉप प्रदान किया गया।
अखिलेश यादव से मिले पीडीए साइकिल यात्रियों को मिली चुनाव में जीत के लिए जुटने की अपील
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से आज शाहजहांपुर जनपद के कटरा विधानसभा क्षेत्र से लखनऊ तक साइकिल यात्रा कर पीडीए का जमकर प्रचार किया। यह साइकिल यात्रा पीडीए समाज को जोड़ने के लिए की गई। अखिलेश यादव ने सभी साइकिल यात्रियों को बधाई दी और उनसे चुनाव में समाजवादी पार्टी की जीत के लिए जुटने कहा।
कौशल यादव के नेतृत्व में कई कार्यकर्ताओं ने निकाली पीडीए साइकिल यात्रा
कौशल यादव के नेतत्व में सुनील यादव, रोहित यादव, मंजेश यादव, शोभित यादव, शिवनेश यादव, रजनेश यादव, शास्वत यादव, आशीष यादव, वीरेन्द्र यादव, राहुल राठौर, आकाश यादव कौशल यादव, सुधीर यादव, अमित यादव, सूरजपाल यादव, विष्णु दयाल यादव, जितिन यादव, प्रशांत यादव, संतराम यादव, पीडीए साइकिल यात्रा में शामिल रहे।
यह भी पढ़ें: बर्नीगाड़ में 217 करोड़ रुपये के 38 विकास कार्यों की सौगात, राजकीय महाविद्यालय का शुभारंभ