लखनऊ में अखिलेश यादव ने कन्नौज के लिए 'सूमा' गाड़ी

लखनऊ में अखिलेश यादव ने कन्नौज के लिए 'सूमा' गाड़ी को दिखाई हरी झंडी, 2027 के लिए दिया बड़ा संदेश

Akhilesh Yadav Flags Off Suma Vehicle for Kannauj

लखनऊ (उत्तर प्रदेश)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पार्टी के राज्य मुख्यालय, लखनऊ से एक विशेष 'सूमा' गाड़ी को कन्नौज के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यात्रा के संयोजक अन्वेश कुमार सिंह चौहान को इस महत्वपूर्ण अभियान की शुरुआत के लिए बधाई दी। आयोजन के दौरान संयोजक अन्वेश कुमार सिंह चौहान ने वर्तमान परिस्थितियों का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि प्रदेश में अराजकता और अव्यवस्था का बवंडर चल रहा है। उन्होंने कहा कि आम जनता त्राहि-त्राहि कर रही है, जबकि किसान और नौजवान अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर परेशान हैं।

अखिलेश यादव को भेंट किया गया सुदर्शन चक्र

इस वैचारिक और राजनीतिक मंथन के दौरान यह संदेश देने का प्रयास किया गया कि मौजूदा विपत्ति और चुनौतियों से कैसे छुटकारा पाया जाए। इस प्रतीकात्मक रूपक के संदर्भ में एक प्रतिमा के माध्यम से यह दिखाया गया कि समुद्र के बीच मंथन चल रहा है और मंथन से सुदर्शन चक्र निकलता है। यह सुदर्शन चक्र अखिलेश यादव को भेंट किया गया ताकि वे सभी प्राणियों और प्रदेशवासियों को दुःखों से छुटकारा दिला सकें। अंत में, पार्टी की ओर से यह संकल्प व्यक्त किया गया कि 2027 के चुनाव में अखिलेश यादव सभी विनाशकारी शक्तियों को समाप्त कर देंगे।

यह भी पढ़ें: गाजीपुर के किसानों ने लखनऊ में अखिलेश यादव से की मुलाकात, नई पीढ़ी ने सपा से जोड़ा नाता