अखिलेश यादव ने मैनपुरी, गोंडा और सुल्तानपुर के मेध

अखिलेश यादव ने मैनपुरी, गोंडा और सुल्तानपुर के मेधावी छात्रों को दिए लैपटॉप-टैबलेट

Akhilesh Yadav Honours Meritorious Students with Laptops and Tablets

लखनऊ (उत्तर प्रदेश)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुरुवार को मैनपुरी, गोंडा और सुल्तानपुर के मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटॉप और टैबलेट देकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सम्मान पाने वाले विद्यार्थियों में मैनपुरी के आयुष यादव ने 95 अंक हासिल कर पहली रैंक, गोंडा की ललिता मौर्या ने 92 अंक के साथ तीसरी रैंक और सुल्तानपुर की कीर्ति विश्वकर्मा ने 92 अंक के साथ चौथी रैंक हासिल की है।

विद्यार्थियों को लैपटॉप और टैबलेट देकर दी शुभकामनाएं

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री  अखिलेश यादव ने आज मैनपुरी, गोंडा एवं सुल्तानपुर के मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटॉप और टैबलेट देकर सम्मानित किया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

आयुष यादव ने पहली, ललिता और कीर्ति ने हासिल की तीसरी-चौथी रैंक

मैनपुरी के आयुष यादव ने 100 में 95 अंक पाकर पहली रैंक प्राप्त की है। गोंडा की ललिता मौर्या ने 100 में 92 अंक प्राप्त कर तीसरी रैंक प्राप्त की है। इसीतरह सुल्तानपुर की कीर्ति विश्वकर्मा ने 100 में 92 अंक प्राप्त कर चौथी रैंक प्राप्त की है। वे केजीएमयू कालेज आफ नर्सिंग, लखनऊ की छात्रा रही हैं। छात्रों ने उम्मीद जताई कि लैपटॉप और टैबलेट के उपयोग से वे अपनी पढ़ाई में और ज्यादा सुविधा महसूस करेंगे।

यह भी पढ़ें:    आगरा शिक्षक खंड मतदाता सूची में 15 हजार फर्जी नामों का आरोप, सपा ने की जांच की मांग