सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी बोर्ड परीक्षा में

अखिलेश यादव ने यूपी बोर्ड टॉपर छात्र-छात्राओं को बांटे लैपटॉप, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं

Akhilesh Yadav honours UP board toppers

लखनऊ (उत्तर प्रदेश)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज मंगलवार को इंटरमीडिएट एवं हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण करने वाले टॉपर छात्र-छात्राओं को लैपटॉप देकर सम्मानित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर 182 विधानसभा सरेनी, रायबरेली से समाजवादी पार्टी के नेता मनीष देव पाल व जिलाध्यक्ष इं बीरेन्द्र यादव मौजूद रहे।

हाईस्कूल के मेधावी छात्रों को भी सम्मान

कार्यक्रम में इंटरमीडिएट परीक्षा में टॉपर उम्मे हबीबा पुत्री मेराज अली, भावना तिवारी पुत्री रेनू तिवारी, वैष्णवी गुप्ता पुत्री हर्षित गुप्ता, अवंतिका पाल पुत्री रामचंद्र पाल, कंचन प्रजापति पुत्री जगदीश प्रजापति को लैपटॉप दिये गए। हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं में राखी रावत पुत्री अंकित कुमार, अभिषी साहू पुत्री बृजेश साहू, श्वेता यादव पुत्री राधे यादव, अनामिका गौतम पुत्री रामा देवी, प्रीतिका मौर्या पुत्री विमल कुमार को भी लैपटॉप दिए गए।

यह भी पढ़ें: सुल्तानपुर में जन्माष्टमी आयोजन में बाधा पर भड़के अखिलेश यादव, उच्चस्तरीय जांच की मांग