शिक्षक दिवस पर अखिलेश यादव ने 26 हजार बंद प्राथमिक

शिक्षक दिवस पर अखिलेश यादव का संदेश, 26 हजार बंद स्कूलों में सपा का 'पाठशाला पुकारे' कार्यक्रम

SP Chief Akhilesh Yadav (File Photo)

लखनऊ (उत्तर प्रदेश)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शिक्षक दिवस पर देशवासियों और सभी शिक्षकों को बधाई दी है। अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा ने उत्तर प्रदेश में जिन 26 हजार प्राथमिक विद्यालयों को बंद किए हैं, उन सभी स्कूलों में समाजवादी पार्टी आज शिक्षक दिवस 5 सितंबर के दिन 'पाठशाला पुकारे' कार्यक्रम आयोजित किया है। इसका मूल उद्देश्य ये संदेश देना है कि 'बंद स्कूल खुलेगा, तो पीडीए पढ़ेगा'।

सामाजिक न्याय और शिक्षा की ताकत

अ्खिलेश यादव ने कहा कि इस कार्यक्रम के पीछे मूल भावना ये है कि शिक्षा को प्राथमिकता दी जाए क्योंकि शिक्षा से ही शोषित-वंचित, गरीब-पीड़ित समाज में वो सामाजिक-राजनीतिक चेतना और जागरूकता आएगी जो प्रभुत्ववादियों के वर्चस्व को चुनौती देकर भेदभाव को खत्म करेगी, बराबरी लाएगी और समता-समानता पर आधारित 'सामाजिक न्याय का राज' लाकर सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाएगी, हमारे 'बंधु राष्ट्र' के संकल्प को साकार कर दिखाएगी। शिक्षक दिवस के अवसर पर आज समाजवादी पार्टी भाजपा सरकार द्वारा प्रदेश में बंद किये सभी प्राथमिक विद्यालयों के पास पाठशाला पुकारे कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। कार्यक्रमों में सभी जगहों पर पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता और समर्थक बढ़-चढ़कर शामिल हुए।

यह भी पढ़ें: इकरा हसन ने सहारनपुर में मस्जिद गिराए जाने पर जताई कड़ी नाराजगी, कहा- लोकतंत्र को किया जा रहा कमजोर