'सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे, अगर..', यूपी में एसआईआर के बीच जानें अखिलेश यादव ने क्या कहा ?
UP News : अखिलेश यादव ने सोमवार को कहा कि वे सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे और आधार को मनवाएंगे. लखनऊ में आयोजित समाजवादी पार्टी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में सपा चीफ और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने बड़ा बयान दिया है. वे एसआईआर को लेकर बात कर रहे थे.
अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार अपने ही कागज को नहीं मान रही है. आधार मानेंगे, आधार नहीं माने तो कोर्ट जाएंगे, फिर उसके लिए कोर्ट ने कहा था कि आधार देखिए, आधार में सब डिटेल्स हैं. हम लोग फिर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटाएंगे.
उन्होंने कहा कि पीडीए का एक भी वोट न कट पाए और विरोधी बेईमानी ना कर पाए, यह लगातार प्रयास रहेगा. सोचिए सरकार कितनी घबराई हुई है? अखिलेश दुबे को लेकर कभी-कभी लगता है कि जेल में ना मार दिया जाए, लेकिन हम लोग याद करते रहते हैं, इसलिए जेल में नहीं मारेंगे. हम और आप लोग याद करते रहते हैं ना यहां पर इसलिए वह घटना नहीं होगी, अगर याद करना हम और आप छोड़ दें तो पता नहीं क्या होगा? अखिलेश दुबे वाला इंटरेस्टिंग केस है, जब उसका खुलासा होगा. बहुत सारे आईपीएस बहुत सारे अधिकारी फंस जाएंगे.
अखिलेश यादव ने कहा कि अयोध्या में जो दी गई है वो पढ़ने में नहीं आ रही है. अयोध्या के एक डीआईओएस, जिसकी जांच चल रही थी, आगे उन्होंने कहा कि इस सरकार में हर चीज महंगी है. सरकार का किसी चीज पर नियंत्रण नहीं है. कुछ लोग बच्चों को गोद में उठाकर दिखावा करते हैं. इसी बीच खजांची ने अखिलेश से मोबाइल मांगा. उन्होंने कहा कि मोबाइल नहीं देना चाहिए, कई देश बैन लगा रहे हैं. जलजीवन मिशन में पानी नहीं बजट बह रहा है.
अधिकारी मिलकर जमीनों पर कब्ज़ा करा रहे
आगे उन्होंने कहा, अधिकारी मिलकर जमीनों पर कब्ज़ा करा रहे है. सरकार का सूचना तंत्र काफी कमजोर है, इसीलिए तो घुसपैठिए आ रहे हैं, फिर तंज किया कहीं चुनाव तो नहीं है.
प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि हम लोगों का सपना है की सपा राष्ट्रीय पार्टी बने, इसके लिए 2029 तक इंतजार करना होगा. अस्पताल खोल दिए इलाज की सुविधा नहीं कैंसर का इलाज नहीं है. ये प्राइवेट अस्पताल का उद्घाटन करके खुश होते हैं की चलो सरकारी अस्पताल बंद करने की दिशा में एक कदम और बढ़ाया. आधार कार्ड को न मानने पर वह कोर्ट जाएंगे.
उन्होंने कहा कि पीडीए का एक वोट न कट जाए और बेमानी न हो इसके लिए संघर्ष किया जाएगा. बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर आजम द्वारा दिए गए जवाब पर अखिलेश बोले, बिहार में जंगल राज है, इसमें आजम ने कहा तो क्या गलत है।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/tejashwi-yadav-attacked-the-election-commission-saying-even-four-days-after/97162
Bihar Assembly Election 2025 : तेजस्वी यादव ने सोमवार को कहा कि पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को हुआ और आज 10 नवंबर 4 दिन बाद भी आकड़े सार्वजनिक नहीं किए गए हैं कि कितने पुरुष और कितनी महिलाओं ने मतदान किया. कोई भी आधिकारिक आंकड़ा नहीं आया है. चुनाव आयोग अब भाजपा का टूल बन चुका है और मर गया है. तेजस्वी यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव आयोग और बीजेपी जमकर निशाना साधा है.