अखिलेश यादव को अयोध्या के महंत रामदास ने भेंट की 'सीइंग इक्वली', 'पीडीए क्रांति' पुस्तक का विमोचन
लखनऊ (उत्तर प्रदेश)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज बुधवार को पार्टी के राज्य मुख्यालय, लखनऊ के डॉ. लोहिया सभागार में अयोध्या धाम के महंत रामदास जी महाराज (बालयोगी) ने अखिलेश यादव को 'सीइंग इक्वली' पुस्तक भेंट की जिसे अनंतानंद, राम बचन एवं सुनीता विश्वनाथ ने सम्पादित किया है। इस पुस्तक की प्रशंसा इतिहासविद राजमोहन गांधी ने की है। पुस्तक में पृष्ठ 80 से 86 तक महंत रामदास जी का आलेख दि हिंदुइज्म ऑफ राम है।
'पीडीए क्रांति' पुस्तक का अखिलेश ने किया विमोचन
उन्होंने कहा कि वैष्णव सम्प्रदाय के सन्यासी के रूप में मेरा विश्वास है कि सारी दुनिया और इसके लोग सभी मेरे अपने है। भले ही वे अपनी पहचान हिन्दू, मुस्लिम, ईसाई, सिख बताते हों। जाति का मेरे लिए कोई अर्थ नहीं, मेरा विश्वास है सभी मनुष्य समान है। अखिलेश यादव ने युवा लेखक भरत के. राजभर की पुस्तक पीडीए क्रांति-नए भारत की जन चेतना और लोकतांत्रिक विमर्श का विमोचन किया।
PDA को बताया सदियों की असमानता के खिलाफ चेतना
भरत के. राजभर का कहना है कि PDA कोई अचानक बना नारा नहीं है, यह भारतीय समाज की सदियों पुरानी असमानताओं और वंचनाओं के खिलाफ एक सामूहिक चेतना का नाम है। अखिलेश यादव संविधान रक्षक पुस्तक में एक अध्याय है। सुल्तानपुर जनपद के लम्भुआ क्षेत्र से पूर्व विधायक संतोष पाण्डेय ने अखिलेश यादव को बजरंग बली हनुमान जी की सुन्दर मूर्ति भेंट की। उन्होंने मूर्ति अयोध्या धाम के करतलिया बाबा आश्रम के महंत रामदास जी महाराज (बालयोगी) को भेंट कर दी।
यह भी पढ़ें: अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला, बोले- लोकतंत्र की दुश्मन है भाजपा, 2027 में सपा बनाएगी सरकार