अखिलेश यादव का भाजपा सरकार पर बड़ा हमला, एक्सप्रेस-वे और जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार का लगाया गंभीर आरोप
लखनऊ (उत्तर प्रदेश)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भाजपा सरकार की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार और लूट चरम पर है।
एक्सप्रेस-वे और जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार के आरोप
यादव ने विभिन्न विभागों में भ्रष्टाचार का की बात करते हुए कहा, "हर विभाग और हर कार्य में भ्रष्टाचार हो रहा है। एक्सप्रेस-वे परियोजनाओं से लेकर जल जीवन मिशन तक में कमीशन खोरी और भ्रष्टाचार है। कहीं सड़कें टूट रहीं है, तो कहीं पानी की टंकियां गिर रहीं हैं। भाजपा सरकार एक्सप्रेस-वे के नाम पर जर्जर सड़कें बनाने का रिकॉर्ड बना रही।
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
अखिलेश यादव ने आगे कहा, "लखनऊ कानपुर एक्सप्रेस-वे में 17 दिनों में दूसरी बार गड्ढे हो गए, उद्घाटन के बाद से ही मरम्मत की जरूरत पड़ने लगी। ₹4700 करोड़ की लागत से बना लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे चल कम रहा है, धंस ज्यादा रहा है। एक्सप्रेस-वे की सड़क कहीं धंस गयी तो कहीं डामर उखड़ गया। यही स्थिति बुन्देलखंड और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे की भी हुई थी।
बटेश्वर कॉरिडोर में भ्रष्टाचार और शिकायतों की अनदेखी का दावा
उन्होंने कहा, "अभी हो रहे 'बटेश्वर कॉरिडोर' के काम में बेतहाशा भ्रष्टाचार हो रहा है। दिनदहाड़े बिना बेस के सीधे मिट्टी पर ही पीसीसी डाला जा रहा है। यहां खराब कॉन्क्रीट और पत्थर का इस्तेमाल हो रहा है। डिजाइन फॉल्ट्स आदि की भी लिखित शिकायतें कई बार की जा चुकी है लेकिन कभी सुनवाई ही नहीं हुई, जांच तो संभव ही नहीं है। भाजपा राज में जब कोई ईमानदार नागरिक आवाज उठाता है तो उसके फोन पर दूसरी तरफ से धमकी की आवाज आ जाती है।" (Published By: Ravi Pandey)
यह भी पढ़ें: रूफटॉप सोलर में यूपी का जलवा, लखनऊ देश में लगातार नंबर-1