'खुफिया जानकारी हर बार विफल क्यों रही है?..', दिल्ली ब्लास्ट पर अखिलेश यादव का बयान
Delhi Red Fort Blast : अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा कि हमारे प्रधानमंत्री ने कहा है कि जल्द ही यह पता चल जाएगा कि इस साजिश के पीछे कौन है और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. हमें पूरा विश्वास है कि प्रधानमंत्री और सरकार यह जरूर उजागर करेंगे कि इसके पीछे कौन है? दिल्ली ब्लास्ट पर अखिलेश यादव का बयान आया है. उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्र सरकार पर निशाना साधा है.
उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट पर बात करते हुए कहा कि जिनकी वजह से हमारी राजधानी, हमारे प्रतीक पर इतनी बड़ी घटना हुई, जहां से प्रधानमंत्री स्वतंत्रता दिवस पर भाषण देते हैं. हमारी खुफिया जानकारी हर बार विफल क्यों रही है?
दिल्ली ब्लास्ट पर पीएम मोदी की प्रतिक्रिया
पीएम मोदी ने कहा कि आज पूरा देश उनके साथ खड़ा है. मैं कल रात भर इस घटना की जांच में जुटी सभी एजेंसियों के साथ सभी महत्वपूर्ण लोगों के साथ संपर्क में था. जानकारियों के तार जोड़े जा रहे थे. हमारी एजेंसियां इस षड्यंत्र के तह तक जाएगी. इसके पीछे के षड्यंत्रकारियों को बख्शा नहीं जाएगा. आज का दिन भूटान के लिए भूटान के राज परिवार के लिए और विश्व शांति में विश्वास रखने वाले सभी लोगों के लिए बहुत अहम है. सदियों से भारत और भूटान का संबंध बहुत ही गहन आत्मीय और सांस्कृतिक रहा है, इसलिए इस महत्वपूर्ण अवसर पर शामिल होना भारत और मेरी प्रतिबद्धता थी.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/bihar-election-voting-for-the-second-phase-begins-long-queues-percent-voter/97266
Bihar Election Phase 2 Voting : बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे फेज के लिए वोटिंग हो रही है. दूसरे फेज में 3 करोड़ 70 लाख मतदाता हैं. इसमें 1.75 करोड़ महिलाएं शामिल हैं. 122 सीटों पर 1302 उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरे हुए हैं. 45,399 मतदान केंद्रों पर वोट पड़ रहे हैं. इसी में ही ग्रामीण इलाकों की बात करें तो 40,073 मतदान केंद्रों पर वोटिंग हो रही है.