सुल्तानपुर में जन्माष्टमी आयोजन में बाधा डालने के

सुल्तानपुर में जन्माष्टमी आयोजन में बाधा पर भड़के अखिलेश यादव, उच्चस्तरीय जांच की मांग

Akhilesh Yadav on Sultanpur incident

लखनऊ (उत्तर प्रदेश)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि सुल्तानपुर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर कुछ वर्चस्वादियों ने जिस तरह जन्माष्टमी के आयोजन में बाधा-अड़चन डालकर पूजा-अर्चना का खंडन किया है वो सिर्फ किसी समुदाय की आस्था पर प्रहार ही नहीं पाप भी है और अपराध भी। यह कृत्य घोर निन्दनीय है।

दोषियों पर सख्त कार्रवाई की उठी मांग

इस मामले की उच्च स्तरीय जांच हो और दोषी प्रभुत्ववादियों को ऐसी सजा मिले कि फिर कभी किसी का घमंड सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का दुस्साहस न कर सके। इन जैसी घटनाओं के पीछे उच्चता की दुर्भावना काम करती हैं और ऐसा करने के पीछे सत्ता सजातीय होने का अहंकार मूल कारण होता है। सब जानते हैं कि धर्म-कर्म में बाधा उत्पन्न करने वालों को क्या कहते हैं।

यह भी पढ़ें: 2027 यूपी विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश की नई रणनीति, छात्र सभा के लिए तय हुआ ड्रेस कोड