Akhilesh Yadav targeted BJP : समाजवादी पार्टी के प

'जो भी कर लें, न यूपी जीतेंगे और न ही बंगाल', अखिलेश यादव ने बीजेपी पर साधा निशाना

'जो भी कर लें, न यूपी जीतेंगे और न ही बंगाल', अखिलेश यादव ने बीजेपी पर साधा निशाना

Akhilesh Yadav targeted BJP : समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, बिहार चुनाव के बाद, हमें अखबारों, सोशल मीडिया और दूसरे सोर्स से पता चला है कि भाजपा, चुनाव आयोग के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में बड़े लेवल पर तैयारी कर रही है. उन्होंने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की. 

अखिलेश यादव ने कहा कि सबसे ज़रूरी बात यह है कि भाजपा, उसकी सरकार, उसके अधिकारी और चुनाव आयोग मिलकर SIR का बहाना बनाकर उन विधानसभा सीटों पर 50,000 से ज़्यादा वोट कैंसिल करने की कोशिश कर रहे हैं, जहां समाजवादी पार्टी और INDIA गठबंधन ने 2024 में जीत हासिल की थी. उत्तर प्रदेश में यही हो रहा है और पश्चिम बंगाल में तैयारी चल रही है, इसलिए हम सतर्क हैं.

'बुलडोजर संस्कृति के खिलाफ..'

अखिलेश यादव ने कहा, बुलडोजर संस्कृति के खिलाफ हैं. CJI का ऐसा कहना कितनी बड़ी बात है, जो सरकार सेंसिटिव होती है, जो कांस्टीट्यूशनल वैल्यू और डेमोक्रेटिक वैल्यूज को समझती है वो सरकार अपने आप सुधार ले आएगी, लेकिन यहां कौन सुधरने वाला है? संविधान की, चीफ जस्टिस की? किसी की परवाह नहीं है.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/delhi-police-got-a-big-success/98461

International Arms Smuggling Gang : राजधानी दिल्ली में नई गंभीर साजिश का खुलासा हुआ है. दिल्ली क्राइम ब्रांच ने एक अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है. इस गिरोह के तार पाकिस्तान, तुर्किए और चीन से जुड़े हुए हैं. पुलिस ने बताया कि इस पूरी नेटवर्क के संचालन में ISI का हाथ है. गिरोह के चार मुख्य सदस्यों को पकड़ा गया है. हाल ही में दिल्ली में जैश – ए मोहम्मद के इशारे पर हुए लाल किला बम धमाके को अभी 10 दिन बीते हैं.