सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अयोध्या से जुड़े मामलों

अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला, अयोध्या मामलों में लगाए अनियमितताओं के आरोप

Akhilesh Yadav Targets BJP Over Alleged Irregularities in Ayodhya Issues

लखनऊ (उत्तर प्रदेश)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा और उसके सहयोगी दलों पर निशाना साधा। उन्होने अयोध्या से जुड़े मामलों को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा और उसके सहयोगी "आस्था के साथ विश्वासघात" के दोषी हैं।

अयोध्या में व्यवस्थाओं और जमीन मामलों में गड़बड़ी का लगाया आरोप

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ी व्यवस्थाओं में गड़बड़ी की गई। दान-पात्र, चंदे तथा जमीन से जुड़े मामलों में अनियमितताएं हुईं। उन्होंने दावा किया कि अयोध्या में जमीन खरीद-बिक्री के कुछ मामलों में लोगों को अनुचित लाभ पहुंचाया गया। मंदिर ट्रस्ट से जुड़े धन के इस्तेमाल पर भी सवाल उठे हैं।

निष्पक्ष जांच और जिम्मेदारी तय करने की अखिलेश ने की मांग

सपा अध्यक्ष ने कहा कि इन मामलों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि जांच प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं बरती गई और कई महत्वपूर्ण सबूतों को नजरअंदाज किया गया। अखिलेश यादव ने कहा कि लोकधन से जुड़े मामलों को जनता के सामने उठाना जरूरी है। उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि जो लोग इन मामलों में उसके साथ खड़े हैं, वे भी इसके लिए जिम्मेदार हैं।

यह भी पढ़े:   रायबरेली में कमरे में फंदे से लटका मिला 26 वर्षीय युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी