Gujarat : सीएम भूपेंद्र पटेल को छोड़कर सभी मंत्रियों का इस्तीफा, कल कैबिनेट विस्तार
Gujarat : गुजरात में मुख्यमंत्री को छोड़कर सभी मंत्रियों ने अपना इस्तीफा सौंप दिया है. केंद्रीय कैबिनेट के निर्देश के बाद यह फैसला लिया गया है. अब मुख्यमंत्री राज्यपाल से मिलेंगे और उन्हें सभी मंत्रियों के इस्तीफे सौंपेंगे. इस संबंध में मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से आधिकारिक बयान नहीं आया है. गुजरात में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व वाले गुजरात मंत्रिमंडल का विस्तार होगा. शुक्रवार को मंत्रिमंडल का विस्तार होगा. गांधीनगर स्थित महात्मा मंदिर में नई मंत्रिपरिषद की शपथ होगी. शपथ समारोह में अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल होंगे. वर्तमान गुजरात मंत्रिमंडल की बात करें तो मुख्यमंत्री पटेल समेत कुल 17 मंत्री शामिल हैं. आठ कैबिनेट स्तर के मंत्री हैं.
सूत्रों के मुताबिक, नए चेहरों को मौका दिया जाएगा. पहले 16 सदस्यीय मंत्रिपरिषद थी. अब सदस्यों की संख्या बढ़ाई जा सकती है. वहीं 7 से 10 मंत्रियों को बदला जा सकता है. नए मंत्रिमंडल में जातीय संतुलन बनाया जा सकता है. मंत्रिमंडल में सभी वर्गों का ध्यान रखा जाएगा. आज देश शाम उन विधायकों के नाम आना शुरू हो जाएंगे.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/rajasthan-government-will-provide-rs-10-lakh-assistance-to-the/94271