बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर उत्तराखंड म
उत्तराखंड हेलीकॉप्टर हादसे सभी 6 लोगों की मौत, UCADA ने की पुष्टि
देहरादून (उत्तराखंड)। बद्रीनाथ धाम से देहरादून के लिए उड़ान भरने के बाद लापता हुआ हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में हेलीकॉप्टर में सवार सभी छह लोगों की मौत हो गई है, जिनमें पायलट भी शामिल था। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (UCADA) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रतीक जैन ने शुक्रवार को फोन पर समाचार एजेंसी ANI को इसकी पुष्टि की।
बद्रीनाथ से देहरादून जाते समय हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, हेलीकॉप्टर ने बद्रीनाथ धाम से देहरादून के लिए उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के बाद यह हेलीकॉप्टर दिन में लापता हो गया था। इसके बाद हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने की पुष्टि हुई। हादसे में सवार सभी छह लोगों की जान चली गई। (Source: ANI)
यह भी पढ़ें: चमोली में जोशीमठ के पास 6 लोगों को ले जा रहा हेलीकॉप्टर लापता, हवाई सर्च ऑपरेशन शुरू