मुरैना की अंबाह पुलिस ने चोरी के मामले की जांच करत

अंबाह पुलिस ने चोरी की वारदातों का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार और 3 लाख का मशरूका बरामद

Ambah Police in Morena Arrest Two Accused

मुरैना (मध्य प्रदेश)। अंबाह पुलिस ने चोरी के एक मामले की जांच करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर क्षेत्र में हुई कई चोरी की वारदातों का खुलासा किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अंबाह और पोरसा थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर सोने-चांदी के आभूषण और नकदी सहित करीब 3 लाख रुपए का मशरूका बरामद किया गया है।

मामले की शुरुआत मई से हुई

मामले की शुरुआत मई में हुई एक चोरी से हुई थी। अज्ञात चोर एक घर में घुसकर 75 हजार रुपए नकद के साथ सोने की झुमकी-बाला, चांदी की पायल और बच्चों के हाथ की चूड़ियां चोरी कर ले गए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू की।

मुखबिर से मिली आरोपियों की सूचना

जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से आरोपियों के संबंध में सूचना मिली। इसके बाद सुनावली नहर की पुलिया के पास दबिश देकर ओमवीर सिंह तोमर निवासी पलना और विकास तोमर उर्फ चिंगारी निवासी कुकथरी को पकड़ा गया। पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी सिर्फ एक वारदात तक सीमित नहीं थे। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने अंबाह के साथ पोरसा क्षेत्र में भी चोरी की कई घटनाओं में अपनी भूमिका स्वीकार की। आरोपियों के कब्जे से नकदी और सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं।

दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले से ही कई अपराध दर्ज

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले से भी चोरी सहित अन्य अपराध दर्ज हैं। विकास तोमर के खिलाफ अंबाह में चोरी के दो मामले दर्ज हैं, जबकि ओमवीर सिंह के खिलाफ अंबाह, पोरसा और नूराबाद सहित अलग-अलग थानों में कई प्रकरण दर्ज बताए गए हैं। 

यह भी पढ़ेंः समस्तीपुर: छेड़खानी और वीडियो वायरल मामले में मुख्य आरोपी के घर पर चला बुलडोजर