अमेठी में शादी का झांसा देकर करीब तीन साल तक शारीर

अमेठी में शादी का झांसा देकर 3 साल तक शारीरिक संबंध बनाने का आरोप, युवक पर मुकदमा दर्ज

Amethi Man Booked for Allegedly Promising Marriage and Refusing Later

अमेठी (उत्तर प्रदेश)। जिले में शादी का झांसा देकर करीब तीन साल तक शारीरिक संबंध बनाने और बाद में विवाह से इनकार करने का मामला सामने आया है। भेटुआ क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला की शिकायत पर कोतवाली अमेठी पुलिस ने गंगागंज निवासी युवक अमन सरोज पुत्र अशोक सरोज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पति से अलगाव के बाद युवक से हुई मुलाकात

महिला की ओर से दी गई शिकायत के मुताबिक, करीब 35 वर्षीय महिला का पति से अलगाव हो गया था। इसी दौरान उसकी मुलाकात अमेठी के गंगागंज निवासी अमन सरोज से हुई। आरोप है कि युवक ने उससे शादी करने का भरोसा दिया और अपने परिवार से भी मिलवाया। महिला का आरोप है कि शादी का आश्वासन देकर युवक ने करीब तीन साल तक अलग-अलग स्थानों पर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

कालिकन धाम में सिंदूर भरने का आरोप

महिला ने आरोप लगाया कि जब उसने युवक से शादी कर अपने साथ घर ले जाने के लिए कहा तो युवक उसे कालिकन धाम ले गया। वहां उसकी मांग में सिंदूर भरकर विवाह होने की बात कही। इसके बाद युवक ने उसे अपने घर जाने के लिए कह दिया। आरोप है कि बाद में युवक ने परिवार के राजी नहीं होने का हवाला देते हुए शादी करने से इनकार कर दिया।

महिला का आरोप है कि युवक ने शादी का भरोसा देकर करीब तीन साल तक उसका शारीरिक शोषण किया और बाद में अपने वादे से मुकर गया। इसके बाद उसने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

महिला की शिकायत के आधार पर कोतवाली अमेठी पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। 

यह भी पढ़ें:   सुपौल में ऑर्केस्ट्रा ठिकानों पर पुलिस की छापेमारी, 10 नाबालिग बच्चियां मुक्त और 16 आरोपी गिरफ्तार