'मतगणना के दिन 11 बजे तक विपक्ष साफ हो जाएगा', बिहार के बेतिया में बोले अमित शाह
Bihar Election : अमित शाह ने गुरुवार को कहा कि क्या आप जानना चाहते हैं कि 14 नवंबर को क्या नतीजे होंगे? 14 नवंबर की सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी. सुबह 11 बजे तक लालू और राहुल की पार्टियाँ पूरी तरह साफ हो जाएंगी. वे बेतिया में जनसभा को संबोधित कर रहे थे.
अमित शाह (Amit Shah) ने कहा कि मोदी जी और नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए बहुमत के साथ बिहार में सरकार बनाएगी. आज बिहार का पहले चरण का मतदान हो रहा है, दूसरे चरण का मतदान 11 तारीख को होगा. मैं पूरे बिहार में घूमता-घूमता रामनगर आया हूं. आज पहले फेज के लिए वोटिंग हो रही है. 18 जिलों की 121 सीटों पर वोटिंग हो रही है.
आगे अमित शाह ने कहा कि 14 तारीख को सुबह 8 बजे मतगणना होगी और 11 बजते-बजते लालू और राहुल की पार्टी का सूपड़ा साफ हो जाएगा. मोदी जी और नीतीश जी के नेतृत्व में एनडीए प्रचंड बहुमत के साथ फिर से एक बार बिहार में सरकार बनाने वाली है.
पीएम मोदी अररिया (Araria) में बोले
पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा कि आज बिहार को विकसित बनाने के लिए पहले चरण का वोट पड़ रहा है. सोशल मीडिया पर बिहार के अलग-अलग कोने से शानदार तस्वीरें आ रही हैं. सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लंबी लाइनें लगी हुई हैं. माताएं-बहनें-बेटियां वोट के लिए बड़ी संख्या में बाहर निकल रही हैं. बिहार के नौजवानों में भी अभूतपूर्व उत्साह है. मैं सभी मतदाताओं का अभिनंदन करता हूं. जंगलराज वाले खुद को आपका माई-बाप कहते थे, अपने आप को शहंशाह मानते थे, लेकिन ये तो मोदी है- मेरे माई-बाप तो आप जनता-जनार्दन हैं, आप ही मेरे मालिक हैं, आप ही मेरा रिमोट कंट्रोल हैं.
पीएम मोदी ने कहा कि आज मैं आपको आपके वोट की ताकत बताता हूं. आपके दादा-दादी, नाना-नानी के एक वोट ने बिहार को सामाजिक न्याय की भूमि बनाया था, लेकिन फिर 90 का दशक आया और बिहार पर RJD के जंगलराज ने हमला कर दिया. जंगलराज मतलब - कट्टा, क्रूरता, कटुता, कु-संस्कार, करप्शन और कुशासन. ये जंगलराज की पहचान बन गए और ये बिहार का दुर्भाग्य बन गया. आपके माता-पिता के सपने कुचल दिए गए.
पहले चरण में 18 जिलों के 121 सीट
चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है. 6 और 11 नवंबर को वोटिंग होगी. दो चरणों में चुनाव होंगे, पहले चरण में 18 जिलों के 121 सीटों पर वोटिंग हो रही है. इसमें गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सहरसा, मधेपुरा, खगड़िया, मुंगेर, बेगूसराय, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना, भोजपुर, बक्सर शामिल है. दूसरे चरण में 20 जिलों के 122 सीटों पर होगी. इसमें पश्चिम चंपारण, पूर्वी, चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, सुपौल, मधुबनी, अररिया, कशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, नवादा, गया, जहानाबाद, अरवल, औरंगाबाद, रोहतास शामिल है.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/world-cup-winning-indian-women-team-and-pm-modi-met-and-talked-to-the-players/96713