'14 नवंबर को राहुल-लालू की पार्टियों का सूपड़ा साफ होगा', बिहार के सीतामढ़ी में बोले अमित शाह
Bihar Election : अमित शाह ने कहा कि जिस दिन सीतामढ़ी में माता सीता के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होगी, उसी दिन सीतामढ़ी से अयोध्या के बीच वंदे भारत ट्रेन चलाई जाएगी, जो भी अयोध्या आएगा, वह सीतामढ़ी भी आएगा. वे सोमवार को सीतामढ़ी के बेलसंड में जनसभा को संबोधित कर रहे थे.
उन्होंने कहा कि इससे बिहार के पर्यटन को बड़ा लाभ होगा. महाठगबंधन में न नेता है, न नीति है. मालूम ही नहीं है कि कौन, किस सीट से चुनाव लड़ रहा है? एनडीए की पांचों पार्टियां पांडव की तरह एकजुट होकर बिहार की सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं.
अमित शाह ने कहा कि जब-जब विपक्ष ने प्रधानमंत्री मोदी का अपमान किया है, उसे हार का सामना करना पड़ा है. 14 नवंबर को राहुल-लालू की पार्टियों का सूपड़ा साफ होगा और बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बनेगी.
बिहार के पर्यटन को बड़ा लाभ
अमित शाह ने कहा कि जिस दिन सीतामढ़ी में माता सीता के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होगी, उसी दिन सीतामढ़ी से अयोध्या के बीच वंदे भारत ट्रेन चलाई जाएगी, जो भी अयोध्या आएगा, वह सीतामढ़ी भी आएगा, इससे बिहार के पर्यटन को बड़ा लाभ होगा.
दो चरणों में चुनाव होंगे
चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है. 6 और 11 नवंबर को वोटिंग होगी. दो चरणों में चुनाव होंगे, पहले चरण में 18 जिलों के 121 सीटों पर होगी. इसमें गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सहरसा, मधेपुरा, खगड़िया, मुंगेर, बेगूसराय, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना, भोजपुर, बक्सर शामिल है. दूसरे चरण में 20 जिलों के 122 सीटों पर होगी. इसमें पश्चिम चंपारण, पूर्वी, चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, सुपौल, मधुबनी, अररिया, कशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, नवादा, गया, जहानाबाद, अरवल, औरंगाबाद, रोहतास शामिल है.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/pakistan-is-conducting-nuclear-tests-trump-statement/96404