कोलकाता। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भाजपा की

अमित शाह ने टीएमसी पर साधा निशाना, कहा - भाजपा सरकार भ्रष्ट नेताओं को भेजेगी जेल

अमित शाह ने टीएमसी पर साधा निशाना, कहा - भाजपा सरकार भ्रष्ट नेताओं को भेजेगी जेल

कोलकाता। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भाजपा की चुनाव सभा में कहा कि टीएमसी ने वोट बैंक के लिए बांग्लादेशी घुसपैठियों को बसाया है। भाजपा सरकार उन्हें चुन-चुन कर बाहर करेगी। चार मई को भाजपा सरकार बनेगी। भाजपा सरकार टीएमसी के गुडों को उल्टा लटका कर सीधा करेगी और वे 29 अप्रैल को घर से बाहर नहीं निकलेंगे। भाजपा सरकार भ्रष्ट नेताओ को जेल भेजेगी।

टीएमसी सिंडीकेट के भ्रष्टचार के कारण राज्य में उद्योग बाहर चले गए हैं। उन्होंने संदेशखाली की घटना का जिक्र कर कहा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लज्जा होनी चाहिए। भाजपा सरकार राज्य की माताओं-बहनों की सुरक्षा देगी।  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तर चौबीस जिले के न्यू बैरकपुर और हाबरा में भाजपा की विजय संकल्प सभा में शिरकत की। उन्होंने कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठी देश बंगाल के युवकों का रौजगार हड़प रहे है।

राशन हजम कर रहे है। देश की सुरक्षा के लिए सवाल खड़ा हो गया है। मुख्यमंत्री की सरकार बांग्लादेशी घुसपैठियों को कभी भी बंगाल से बाहर नहीं करेंगी। भाजपा सरकार ही उन्हें चुन-चुन कर बाहर करेगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कांग्रेस के साथ मिल कर महिला आरक्षण विल का विरोध किया। देश भर की महिलाएं उनका विरोध कर रही है।

बंगाल की महिलाएं उनका हिसाब-किताब बराबर करेंगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री राममंदिर बनाने का विरोध कर रही थी। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राममंदिर बना ही दिया। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के चेले हुमायूं कबीर बाबरी मस्जिद बनवा रहें हैं। बंगाल भारत से अलग नहीं है। क्या बाबर मस्जिद बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार समान नागरिक कानून लाएगी। किसी को चार शादी करने की इजाजत नही दी जाएगी। चार शादी कौन कौन करता है, सभी समझ रहे हैं। 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बंगाल में विकास का काम रोक रखा है। टीएमसी के सिंटीकेट के कारण इस राज्य से उद्योग बाहर चले जा रहे हैं। माताएं बहनें असुरक्षित है। उन्होंने संदेशखाली में महिलाओं पर हुए जुल्म की घटनाओं का जिक किया और कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लज्जा होनी चाहिए। 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह में महिलाओं और युवकों को हर महाने तीन-तीन हजार रुपए देने, सरकारी कर्मचारियों को बकाया डीए, सातवां वेतन आयोग के अनुसार बेतन देने, सभी के तमाम केंद्रीय योजनाओं के लाभ देने समेत भाजपा के शपथ पत्र में जिक्र किए गए वादों को दोहराया और कहा कि दीदी की विदाई का वक्त आ गया है। उन्होंने कहा कि दीदी का अपने भाइपो को मुख्यमंत्री बनाने का सपना परा नहीं होगा।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/pm-modi-top-leaders-pay-tribute-on-pahalgam-attack-anniversary/176408