केंद्रीय गृह मत्री अमित शाह ने कहा कि बंगाल की जनत

अमित शाह का TMC पर हमला, कहा- बंगाल में बम नहीं, बैलेट से मिलेगा जवाब

Amit Shah Targets TMC, Says Bengal Will Respond Through Ballots

कोलकाता। केंद्रीय गृह मत्री अमित शाह ने कहा कि बंगाल की जनता टीएमसी के बम का जवाब बैलेट से देंगे। टीएमसी का भय और आंतक काम नहीं आएगा। भाजपा की सरकार बनेगी और टीएमसी के गुंडे और माफिया घर से नहीं बल्कि जेल में होंगे। उनसे पूरा बंगाल तबाह हुआ है।

चुनावी सभाओं में गिनाईं केंद्र सरकार की उपलब्धियां

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बीरभूम जिले के मयूरेश्व और खरयासोल में भाजपा की चुनावी सभा के बाद बर्दमान जिले के रानीगंज में भाजपा की चुनावी सभा में शिरकत किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की एक-एक कामयाबी का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कश्मीर से धारा 370 हटा कर उसे देश हिस्सा बनाया। आतंकवाद को खत्म किया। उन्होंने इस सभा में भी भाजपा के शपथ पत्र में जिक्र किए गए तमाम वायदों का जिक्र किया और कहा कि भाजपा की सरकार सभी वायदों को पूरा करेगी।

उद्योग बंद होने और पलायन का मुद्दा उठाया

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि टीएमसी के सिंडीकेट के भय से यहां के उद्योग बाहर चले गए। रोजगार के लिए युवकों का पलायन हो रहा है। भाजपा सरकार रानीगंज प्लान मास्टर को पूरा करेगी। उद्योग स्थापित करेगी। पंद्रह सालों में सात हजार उद्योग बंद हुए हैं। टीएमसी ने मां-माचटी-मानुष को मसल दिया है।

राज्य में केंद्रीय योजनाओं को लागू नहीं करने का आरोप

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के दिए रुपए गरीब तक नहीं पहुंचते। टीएमसी के सिंडीकेट इसे खा जाते हैं। केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ दूसरे राज्यों को मिल रहा है और उनका विकास हो रहा है। लेकिन टीएमसी वाले यहां केंद्रीय सरकार की योजनाओं को लागू ही नहीं होने देते।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/iran-signals-deal-possible-if-us-respects-its-rights/157144

ईरान का अमेरिका को संदेश: सम्मान और बराबरी हो तो समझौता संभव