मैनपुरी के जसवंतपुर गांव में कोल्ड स्टोर से अमोनिय

मैनपुरी में कोल्ड स्टोर से अमोनिया गैस का रिसाव, गांवों में मचा हड़कंप; प्रशासन ने संभाला मोर्चा

Ammonia Gas Leak at Cold Storage Triggers Panic in Mainpuri, Firefighters Control Situation

मैनपुरी (उत्तर प्रदेश)। जनपद के थाना विछवा क्षेत्र के गांव जसवंतपुर स्थित ब्रज मंगल सिंह कोल्ड स्टोर में शनिवार को अमोनिया गैस का रिसाव होने से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। गैस की दुर्गंध फैलने से आसपास के गांवों के लोग दहशत में आ गए। सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। 

दमकल विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे

मामले की जानकारी मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक मैनपुरी, क्षेत्राधिकारी भोगांव रामकृष्ण द्विवेदी, एसडीएम कुरावली प्रदीप सिंह, तहसीलदार कुरावली अखिल गोयल और दमकल विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दमकल कर्मियों और दूसरे कोल्ड स्टोर के इंजीनियर ने ऑक्सीजन सिलेंडर की मदद से कोल्ड स्टोर के अंदर प्रवेश किया और रिसाव को बंद कराया। 

घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं

गैस रिसाव बंद होने के बाद दमकल कर्मियों ने पानी की बौछार कर आसपास फैली अमोनिया की दुर्गंध को कम किया। इससे लोगों ने राहत की सांस ली। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। 

तकनीकी खामी को पूरी तरह ठीक

मौके पर पहुंचे एसडीएम कुरावली प्रदीप सिंह ने कोल्ड स्टोर संचालक राजीव चौहान को निर्देश दिए कि इंजीनियर बुलाकर तकनीकी खामी को पूरी तरह ठीक कराने के बाद ही कोल्ड स्टोर का संचालन किया जाए। साथ ही संबंधित विभाग से आवश्यक एनओसी प्राप्त करने के बाद ही संचालन करने के निर्देश दिए गए। 

यह भी पढ़ेंः इटावा में बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, दो की मौत; मासूम समेत तीन गंभीर