अमनौर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल सवार 15

अमनौर में तेज रफ्तार अपाची की टक्कर से 15 वर्षीय छात्र की मौत, बाइक सवार गंभीर

Amnour: 15-year-old student killed in high-speed Apache crash, biker critical

छपरा {बिहार}: अमनौर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल सवार 15 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ, जब छात्र सामान खरीदकर साइकिल से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही अपाची बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में छात्र की मौके पर ही मौत हो गई।

दसवीं कक्षा में पढ़ता था रोहित

मृतक की पहचान रोहित कुमार (15 वर्ष), पिता रंजीत महतो, निवासी खोरी पाकड़ खर्ग के रूप में हुई है। रोहित दसवीं कक्षा का छात्र था और दो भाइयों में सबसे छोटा था। बताया जा रहा है कि रोहित घर का सामान खरीदकर साइकिल से लौट रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही अपाची बाइक ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद रोहित गंभीर रूप से घायल हो गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

बाइक सवार युवक की हालत गंभीर, पटना रेफर

वहीं, बाइक सवार मो. फिरोज, पिता अहमद अली, निवासी मकेर भी हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें पटना रेफर कर दिया गया है।

परिवार में पसरा मातम, पुलिस जांच में जुटी

रोहित के पिता असम में काम करते हैं, जबकि उसका बड़ा भाई पटना में रहता है। घटना की सूचना मिलने के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़: चितरंगी के गीर छान्दा में दुखद हादसा, तालाब में नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत