West bengal : पश्चिम बंगाल में नाजिराबाद गोदाम अग्

पश्चिम बंगाल के आनंदपुर अग्निकांड, मृत कर्मचारियों के परिवारों को दस-दस लाख रुपए मुआवजा

पश्चिम बंगाल के आनंदपुर अग्निकांड, मृत कर्मचारियों के परिवारों को दस-दस लाख रुपए मुआवजा

West bengal : पश्चिम बंगाल में नाजिराबाद गोदाम अग्निकांड में मृत कर्मचारियों के परिवार को राज्य सरकार दस-दस लाख रुपए मुआवजा देगी। राज्य के शहरी विकास व नगर पालिका मामलों के मंत्री और कोलकाता नगर निगम के मेयर फिरहाद हाकिम ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद यह ऐलान किया। उन्होंने कहा कि अग्निकांड के लिए दोषी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। 

नाजिराबाद में डेकोरेटर के जिस गोदाम में आग लगी थी, उसके मालिक गंगाधर मलिक ने बरूईपुर पुलिस जिला के एसपी के कार्यालय में अग्निकांड होने 75 घंटे बाद आत्मसमर्पण कर दिया। उसे फरार बताया जा रहा था और पुलिस तलाश कर रही थी। दमकल विभाग के रिपोर्ट के आधार पर नरेंद्रपुर थाने के पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस के मुताबिक अब तक कर्मचारियों के जले हुए आठ शव मिले है।

उन शवों का डीएनए कल होगा। अभी भी 29 कर्मचारियों का कोई पता नहीं चल पा रहा है।  उनके परिवारों के लोगों ने उनका नाम दर्ज करवा दिया है। फरेंसिक विभाग के अधिकारी घटनास्थल की जांच कर रहे हैं।  अग्निकांड होने के बाद दमकल मंत्री सुजीत बसु घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने इतने घंटे बाद आने पर विरोध जताया। घटना स्थल को नरेंद्रपुर की थाने की पुलिस ने घेर रखा है। दमकल विभाग के उच्च अधिकारियों ने घटनास्थल की जांच कर ली है।  

दक्षिण चौबीस परगना जिले के सोनारपुर उत्तर विधानसभा तहत आनंदपुर इलाके में नाजिराबाज में कई गोदाम है। एक गोदाम डेकोरेटर के सामानों का है और उसके बगल में खाने-पीने के सामानों का गोदाम है। डेकोरेटर के सामानों के गोदाम में सोमवार को भोर में आग लगी। सूचना मिलने पर दमकल के 12 इंजन पहुंचे। आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन सामान रह-रह कर सुलग रहे है। आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है। जांच जारी है। स्थानीय प्रशासन के अनुसार अवैध तरीके से गोदाम बनाए गए थे और अनुमति के बिना कारोबार चल रहे थे।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/dharmendra-pradhan-spoke-on-the-new-ugc-rule-there-will-be-no-discrimination/130761