बिहार के मोकामा विधायक अनंत सिंह और भोजपुरी गायक ग

अश्लील डांस केस में अनंत-गुंजन सिंह कोर्ट पहुंचे, बेल बॉन्ड भरा

Anant-Gunjan Singh Submit Bail Bonds

गोपालगंज {बिहार}। बिहार के मोकामा से विधायक अनंत सिंह उर्फ 'छोटे सरकार' और भोजपुरी गायक गुंजन सिंह सोमवार को अश्लील डांस और हथियार लहराने से जुड़े मामले में अग्रिम जमानत मिलने के बाद गोपालगंज सिविल कोर्ट में पेश हुए। दोनों ने एसीजेएम-1 की अदालत के समक्ष बेल बॉन्ड भरकर कानूनी प्रक्रिया पूरी की।

जनेऊ समारोह से जुड़ा है मामला

यह मामला मीरगंज थाना क्षेत्र के सेमराव गांव में आयोजित एक जनेऊ संस्कार समारोह से जुड़ा है। आरोप है कि कार्यक्रम के दौरान अश्लील नृत्य हुआ और खुलेआम हथियारों का प्रदर्शन किया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए प्राथमिकी दर्ज की थी।

नौ लोगों को बनाया गया आरोपी

इस मामले में अनंत सिंह, गुंजन सिंह समेत नौ लोगों को आरोपी बनाया गया है। गिरफ्तारी की आशंका के बीच दोनों आरोपियों ने अदालत से अग्रिम जमानत की मांग की थी। दोनों को 15 जून को एडीजे-3 की अदालत से अग्रिम जमानत मिल गई थी। जमानत की शर्तों के तहत सोमवार को दोनों अदालत में उपस्थित हुए और बेल बॉन्ड भरकर कानूनी प्रक्रिया पूरी की।

कोर्ट परिसर में रही कड़ी सुरक्षा

अनंत सिंह के कोर्ट पहुंचने पर समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए न्यायालय परिसर में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। अनंत सिंह ने कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा था। वहीं, उनके अधिवक्ता राजेश कुमार पाठक ने दावा किया कि मामले का आधार बना वायरल वीडियो एडिटेड है।

यह भी पढ़े: 3 मासूम बच्चियों की तस्करी पर ऐतिहासिक फैसला, बगहा कोर्ट ने मां-बेटे को सुनाई उम्रकैद; 1-1 लाख जुर्माना भी लगाया