मुरादनगर थाना क्षेत्र के डिडौली गांव से एक बेजुबा

बेजुबान की दर्दनाक मौत, कार से कुचलने का आरोप; CCTV में कैद हुई पूरी घटना

Animal Killed After Being Run Over by Car, CCTV Captures Incident

गाजियाबाद। मुरादनगर थाना क्षेत्र के डिडौली गांव से एक बेजुबान कुत्ते की दर्दनाक मौत का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक ने गली में कार चलाते हुए कुत्ते को कुचल दिया। हादसे में कुत्ते की कुछ देर में मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी युवक कार लेकर मौके से फरार हो गया।

कुत्ते की मौत से परिवार में गम

कुत्ते के मालिक निर्दोष त्यागी के मुताबिक, कुत्ता लंबे समय से उनके घर के आसपास रहता था और परिवार के साथ घुला-मिला था। अचानक हुई इस घटना से परिवार और आसपास के लोग भी आहत हैं।

CCTV में कैद हुई घटना

बताया जा रहा है कि पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें कार के वहां से गुजरने के दौरान कुत्ते के साथ हुई घटना दिखाई दे रही है।

पुलिस से कार्रवाई की मांग

कुत्ते के मालिक ने मामले को लेकर मुरादनगर पुलिस को तहरीर दी है और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें: आस्था की अनोखी पदयात्रा: 12 हजार किमी चलकर नौ ज्योतिर्लिंग पहुंचे, अब बैद्यनाथ धाम की ओर