अंकिता भंडारी हत्याकांड में पुलिस ने जांच और न्याय

अंकिता भंडारी हत्याकांड: 88 दिन में चार्जशीट, तीनों दोषियों को उम्रकैद; पुलिस ने साझा किया पूरा ब्यौरा

Police share details of Ankita Bhandari case

देहरादून (उत्तराखंड)। उत्तराखंड को झकझोर देने वाले अंकिता भंडारी हत्याकांड में पुलिस ने अपनी जांच और न्यायिक कार्रवाई का पूरा ब्यौरा सार्वजनिक किया है। देहरादून पुलिस मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था डॉ. वी. मुरुगेशन ने बताया कि अंकिता हत्याकांड में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

88 दिन में चार्जशीट, तीनों दोषियों को उम्रकैद

मुख्यमंत्री के निर्देश पर गठित एसआईटी ने महज 88 दिनों में करीब 500 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की। आखिरकार 30 मई 2025 को अदालत ने तीनों आरोपियों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। हालांकि इस संवेदनशील मामले में पुलिस की कार्रवाई और अदालत के फैसले के बाद भी अंकिता हत्याकांड उत्तराखंड की जनभावनाओं से जुड़ा बड़ा मुद्दा बना हुआ है।

यह भी पढ़ें: अंकिता भंडारी हत्याकांड: एक बार फिर सभी आरोपियों की जमानत याचिकाएं खारिज