बुरहानपुर में भुसावल-इटारसी रेलखंड पर तीसरी और चौथ

तीसरी-चौथी रेल लाइन के लिए बड़ा एक्शन, चिंचाला में 17 घरों पर चला बुलडोजर

Anti-Encroachment Drive in Burhanpur for Bhusawal-Itarsi Railway Line Project

बुरहानपुर (मध्यप्रदेश)। बुरहानपुर में भुसावल-इटारसी रेलखंड पर तीसरी और चौथी रेल लाइन बिछाने की परियोजना को लेकर रेलवे और जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। ग्राम चिंचाला में रेल भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए बुलडोजर चलाया गया, जहां करीब 17 मकानों को हटाया गया। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा।

दो महीने पहले दिया था नोटिस, समय पूरा होने पर एक्शन

भुसावल से इटारसी के बीच तीसरी और चौथी रेल लाइन बिछाने की महत्वाकांक्षी परियोजना को गति देने के लिए रेलवे और जिला प्रशासन ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ग्राम चिंचाला में रेल भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाया। इस दौरान रेल भूमि की जद में आ रहे करीब 17 मकानों पर बुलडोजर चलाया गया। रेलवे अधिकारियों के अनुसार प्रभावित परिवारों को करीब दो महीने पहले नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई की।

भारी पुलिस बल की मौजूदगी में शांतिपूर्ण कार्रवाई

मौके पर जीआरपी, आरपीएफ और लालबाग थाना पुलिस का भारी बल तैनात रहा। एसडीएम अजमेर सिंह गौड़, सीएसपी गौरव पाटिल और रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में पूरी कार्रवाई शांतिपूर्वक संपन्न हुई। अधिकारियों का कहना है कि तीसरी और चौथी रेल लाइन बनने से इस महत्वपूर्ण रेलखंड पर ट्रेनों की आवाजाही और माल परिवहन क्षमता में बढ़ोतरी होगी।

यह भी पढ़ें: 'जो बोला, वो किया': जेवर से पहली कमर्शियल फ्लाइट उड़ने पर बोले सीएम योगी