कोलकाता। अनुराग ठाकुर ने कोलकाता से पैंतालीस किलो

भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर का मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर पश्चिम बंगाल को दलदल में ढकेलने का आरोप

Election 2026

कोलकाता। अनुराग ठाकुर ने कोलकाता से पैंतालीस किलोमीटर दूर उत्तर चौबीस परगना जिले के बैरकपुर में पार्टी की परिवर्तन यात्रा में हिस्सा लेते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी   पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी एक तरफ राष्ट्रपति और राज्यपाल का विरोध करती हैं और दूसरी तरफ बांग्लादेश के घुसपैठियों, माफियाओं और जिहादियों की रक्षा करती हैं।

बांग्ला स्वाभिमान और संस्कृति की रक्षा का चुनाव

भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने कहा कि पश्चिम बंगाल में इस बार विधानसभा चुनाव बांग्ला स्वाभिमान, बांग्ला संस्कृति और इस राज्य के अस्तित्व की रक्षा के लिए चुनाव है। इस राज्य में कांग्रेस से लेकर माकपा और अब टीएमसी योजनाबद्ध तरीके से बांग्लादेशी घुसपैठियों का घुसपैठ करवा रही हैं, क्योंकि ये घुसपैठियों की मदद से चुनाव जीतती रही हैं।

राज्य में सुरक्षा को लेकर उठाए सवाल

भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि पश्चिम बंगाल में हिंदू और महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। मंदिर सुरक्षित नहीं हैं। जज और राज्य भी सुरक्षित नहीं हैं।

विकास के नाम पर धोखा देने का आरोप

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी विकास का झूठा सपना दिखाकर पंद्रह साल से शासन कर रही हैं और उन्होंने इस राज्य को दलदल में पहुंचा दिया है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार इस राज्य का कल्याण करना चाहती है।

यह भी पढ़े: डिफेंडिंग चैंपियन ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराया

https://www.primenewsnetwork.in/india/india-t20-world-cup-win-newziland-collaps/148024