हरियाणा के सोनीपत जिले में अदालत की सुनवाई से लौट

सोनीपत में गोहाना के पास स्कॉर्पियो कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बुलेटप्रूफ गाड़ी ने बचाई चार लोगों की जान

साक्ष्य जुटाती पुलिस

सोनीपत (हरियाणा)। जिले के गोहाना क्षेत्र में सोमवार को अदालत की सुनवाई से लौट रहे चार लोगों की बुलेटप्रूफ कार पर हथियारबंद हमलावरों ने गोलियां चलाईं, जिसमें वे बाल-बाल बच गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

भूमि विवाद से जुड़े दीवानी मामले में अदालत में सुनवाई

गोहाना के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) जितेंद्र गहलावत ने बताया कि बरौटा गांव निवासी रविंदर और तीन अन्य लोग भूमि विवाद से जुड़े एक दीवानी मामले में अदालत में सुनवाई के बाद स्कॉर्पियो से लौट रहे थे।

कार सवार सभी लोग सुरक्षित

रविंदर ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि हमलावरों की उससे पुरानी रंजिश थी और वे दो वाहनों में सवार होकर आए थे। डीसीपी ने पत्रकारों को बताया कि हमलावरों ने वाहन को बीच रास्ते में रोक लिया और उस पर गोलियां चलाईं। उन्होंने कहा कि वाहन के बुलेटप्रूफ होने के कारण उसमें सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए।

मामले में 10-12 अन्य आरोपी भी शामिल

अधिकारी ने बताया कि छह हमलावरों की पहचान कर ली गई है, जबकि मामले में 10-12 अन्य आरोपी भी शामिल हैं। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की पांच टीम गठित की गई हैं। (इनपुटः भाषा)

यह भी पढ़ेंः अमेरिकी चुनाव के बीच टेक्सास में 90 फुट ऊंची हनुमान प्रतिमा बनी सियासी बहस का केंद्र