मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के अंबाह कस्बे में शनिवा

अंबाह में किन्नर व्यापारी के घर 30 लाख की डकैती, CCTV का DVR भी ले गए हथियारबंद बदमाश

Armed Gang Loots ₹30 Lakh from Transgender Trader’s Home in Morena

अंबाह (मुरैना)। मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के अंबाह कस्बे में शनिवार देर रात बड़ी और सनसनीखेज डकैती की वारदात सामने आई है। हथियारों से लैस करीब 10 बदमाशों ने किन्नर व्यापारी के घर धावा बोला और करीब 30 लाख रुपये की डकैती को अंजाम दिया। बदमाशों ने वारदात को इतनी सफाई से अंजाम दिया कि जाते-जाते CCTV कैमरे का DVR भी साथ ले गए, ताकि कोई सबूत न बच सके।

रात दो बजे घर में बोला धावा, डीवीआई भी ले गये

पीड़ित किन्नर व्यापारी ने बताया कि शनिवार रात करीब 2 बजे बदमाशों ने घर में घुसकर मौजूद चारों किन्नर व्यापारियों को बंधक बना लिया। इसके बाद बदमाशों ने अलमारी और तिजोरियां तोड़कर 22 तोला सोना, 4 किलो चांदी और लगभग 4 लाख रुपये नकद लूट लिए। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने करीब एक घंटे तक घर में उत्पात मचाया और आराम से वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। जाते समय उन्होंने घर में लगे CCTV कैमरों का DVR भी निकाल लिया, ताकि उनकी पहचान न हो सके।

पुलिस ने जांच शुरू की

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। आसपास के इलाकों में नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया जाएगा। इस बड़ी डकैती के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और स्थानीय लोगों ने रात में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/mp-govt-transfers-26-ias-officers-ahead-of-cms-davos-visit/105493

दावोस रवाना होने से पहले सीएम मोहन यादव का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 26 IAS अधिकारियों के तबादले