पुरुलिया के मृत प्रवासी मजदूर के घर जाकर न्याय दिलाने का दिया भरोसा
TMC : टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद अभिषेक बनर्जी ने पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के बराबाजार जाकर उस प्रवासी मजदूर सुखेन महतो के परिवार से मुलाकात की और उसे हर संभव मदद देने का भरोसा दिया, जिसकी मौत पूणे में हो गई। परिवार के लोगों का दावा है कि बांग्ला बोलने की बोलने की वजह से उसकी हत्या कर दी गई।
टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी ने पुरुलिया लोकसभा क्षेत्र के भाजपा सांसद ज्योर्तिमय सिंह महतो से मांग की कि वे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री से बात कर मृत प्रवासी सुखेन महतो के परिवार को न्याय और सभी हत्यारों को सजा दिलाने की निश्चित व्यवस्था करें। महाराष्ट्र सरकार और पुलिस प्रशासन उचित कदम नहीं उठाता है तो 24-25 फरवरी के बाद टीएमसी का प्रतिनिधि मंडल महाराष्ट्र जाएगा।
टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने रोष जताया कि सभी भाजपा शासित राज्यों में बांग्ला बोलने के कारण पश्चिम बंगाल के प्रवासी मजदूरों पर हमले और हत्या की घटनाएं हो रही है। पश्चिम बंगाल के भाजपा सांसद-मंत्री दिल्ली में दरबार लगा कर इस राज्य के हिस्से की विभिन्न विकास की योजनाओं की राशि रुकवाते हैं, लेकिन भाजपा शासित राज्यों में बांग्लाभाषियों पर हो रहे जुर्म को रोकवाने के मामले पर चुप रहते हैं।
टीएमसी राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने मृत प्रवासी मजदूर सुखेन महतो के परिवार के लोगों को भरोसा दिया कि वे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से बात करेंगे, जिससे परिवार के किसी सदस्य को पुरुलिया में ही कोई नैकरी मिल जाए।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/indore-khandwa-rail-18-tunnels-planned/140688