कोलकाता। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद नितिन नवी

ममता सरकार पर नितिन नवीन का हमला, महिलाओं की सुरक्षा और घुसपैठ मुद्दा

Assembly elections India

कोलकाता। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद नितिन नवीन ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी महिला मुख्यमंत्री होते हुए भी महिलाओं के साथ विश्वासघात किया। संसद में महिला आरक्षण विधेयक का समर्थन करने की बजाय कांग्रेस के साथ मिल कर विरोध किया। उन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। बंगाल की महिलाएं इस विधानसभा चुनाव में उनसे बदला लेंगी। उन्होंने इस बार ममता बनर्जी की सरकार की विदाई और भाजपा सरकार बनने का दावा किया।

रोड शो में भाजपा की जीत का दावा

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने दक्षिण दिनाजपुर जिले के बालुरघाट में रोड शो किया और भाजपा की विजय संकल्प सभा में हिस्सा लिया।

महिलाओं की सुरक्षा पर उठाए सवाल

उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को महिला विरोधी बताया और आरजीकर मेडिकल अस्पताल में महिला जूनियर डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या, दुर्गापुर में मेडिकल की छात्रा के साथ बलात्कार की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि महिला मुख्यमंत्री के राज में महिलाएं असुरक्षित हैं।

बांग्लादेशी घुसपैठ को बताया खतरा

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि टीएमसी ने अपने शासनकाल में बांग्लादेश घुसपैठियों को बसाया और बढ़ाया। बांग्लादेशी घुसपैठियों के कारण एक तरफ समाज में समस्याएं बढ़ी हैं तो दूसरी तरफ सुरक्षा पर खतरा बढ़ा है। भाजपा सरकार एक-एक घुसपैठियों को बाहर करेगी।

यह भी पढ़े: राजनाथ सिंह की जर्मनी यात्रा

https://www.primenewsnetwork.in/india/rajnath-singhs-3-day-germany-visit-from-april-21/175617