औरंगाबाद के दाउदनगर में पुलिस ने बाइक चोरी के मामल

औरंगाबाद में बाइक चोर गिरोह का खुलासा, दो चोर और कबाड़ी गिरफ्तार

Aurangabad: Bike Theft Gang Busted, Three Arrested

औरंगाबाद (बिहार)। दाउदनगर में बढ़ती चोरी की घटनाओं के बीच पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दाउदनगर पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर बाइक चोर गिरोह का उद्भेदन किया है। चोरी की एक बाइक और पार्ट्स-पुर्जा के साथ दो शातिर चोर और एक कबाड़ी वाले को गिरफ्तार किया गया है।

दो युवकों को चोरी की एक बाइक के साथ पकड़ा

गुरुवार को दाउदनगर थानार्न्तगत बढते वाहनों कि चोरी के मद्येनजर एक एसआईटी टिम गठित कर विशेष छापामारी अभियान चलाया गया। इसी क्रम में थाना अंतर्गत पिडाहीबाग में दो युवकों को चोरी की एक बाइक के साथ पकड़ा गया। पूछताछ में पकड़े गए युवकों ने बताया कि बाइक चोरी के बाद थाना क्षेत्र के नालबंद स्थित बिंदु कुमार के कबाड़ी दुकान में उनके पार्ट्स को अलग-अलग कर बेच देते है।

चोरी के बाइक का कटा हुआ पार्ट्स-पुर्जा बरामद

इसके बाद पुलिस ने इनके निशानदेही पर बिट्टू कुमार के कबाड़ी दुकान में छापेमारी की। जहां चोरी के बाइक का कटा हुआ पार्ट्स-पुर्जा बरामद किया गया तथा बिट्टू कुमार एवं पकड़े गए मो. सुफियान कुरैशी (19) एवं मो. साबिर कुरैशी (20) को विधिवत गिरफ्तार किया गया।

तीनों अभियुक्तों ने अपना-अपना अपराध स्वीकार

पूछताछ में मो. सुफियान कुरैशी और मो. साबिर कुरैशी ने थाना क्षेत्र के पीराहीबाग का रहने वाला बताया है। वहीं बिट्टू कुमार (22) कसेरा टोली का रहने वाला है। इस दौरान तीनों अभियुक्तों ने अपना-अपना अपराध स्वीकार किया। थानाध्यक्ष विकास कुमार बताया कि इनकी गिरफ्तारी से बाइक चोरी की घटनाओं में कमी आने की संभावना है। आवश्यक कार्रवाई के बाद सभी को जेल भेज दिया गया। 

यह भी पढ़ें: मुरैना में NH-44 पर भीषण हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर; दो की गई जान