औरंगाबाद मेंपुलिस ने रेकी कर बंद घरों में चोरी करने वाले शातिर बदमाश को किया गिरफ्तार
औरंगाबाद(बिहार)। देवकुंड पुलिस ने एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिस पर क्षेत्र में रेकी कर बंद घरों का ताला तोड़ कर वहां चोरी की घटनाओं को अंजाम देने का आरोप है। पुलिस ने बताया कि आरोपी सूखा नशा' (बीएस) का सेवन करता है।
घरों में 5-7 मिनट में करता था हाथ साफ
मौका मिलते ही घरों में 5-7 मिनट में हाथ साफ कर देता था। पहले वह घरों में रेकी करता था। फिर जिन घरों में सुनसान होता उन्हीं घरों को टारगेट करता था। जानकारी के अनुसार, बीते दिनों बंधवा गांव निवासी प्रकाश कुमार के घर में नौरंगा गांव निवासी राजा कुमार चोरी कर फरार हो गया था।
मामला दर्ज कर जांच शुरू
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इसी क्रम में शुक्रवार को आरोपी पकड़ा गया। इसके पास से चोरी का गैस सिलेंडर सहित अन्य सामग्रियां बरामद किया गया है। थानाध्यक्ष निरंजन सिंह ने बताया कि घरों में रेकी के बाद चोरी की घटना अंजाम देने वाले एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया गया है।
पूछताछ में अपना अपराध स्वीकारा
इसके पास से एक चोरी का सिलेंडर गैस और अन्य सामग्रियां बरामद किया गया है। यह शुक्रवार को चोरी की वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था। इसी क्रम में पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार किया है। इस दौरान यह भी पता चला कि यह सूखा नशा करता है। पहले भी कबाड़ी दुकान में चोरियां कर चुका है। लेकिन किसी ने शिकायत दर्ज नहीं करवाई थी। आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।
यह भी पढें: समस्तीपुर में मिर्ची लदे पिकअप चालक की लूटपाट के दौरान गोली मारकर हत्या