परिवहन विभाग ने अपने पहले के तबादला आदेश में संशोध

परिवहन विभाग ने बदला आदेश, औरंगाबाद में सुनंदा कुमारी ही रहेंगी DTO

File Photo

बिहार: औरंगाबाद में जिला परिवहन पदाधिकारी सुनंदा कुमारी को लेकर लंबे समय से चल रही अटकलों पर विराम लग गया है। परिवहन विभाग द्वारा जारी ताजा अधिसूचना के अनुसार, अब सुनंदा कुमारी को औरंगाबाद के पद से नहीं हटाया जाएगा। वे अपने वर्तमान पद पर ही कार्य करती रहेंगी।

नया आदेश किया गया जारी

दरअसल, कुछ दिन पहले पंचायती राज विभाग में विशेष कार्य पदाधिकारी के रूप में कार्यरत ललित राही का औरंगाबाद जिले का जिला परिवहन पदाधिकारी के पद पर स्थानांतरण आदेश जारी किया गया था। इस आदेश के बाद जिले में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थीं, लेकिन अब विभाग ने अपना पिछला आदेश निरस्त करते हुए नया आदेश जारी कर दिया है।

सुनंदा कुमारी ही संभालेंगी DTO पद की जिम्मेदारी

नए आदेश के मुताबिक, ललित राही को अब औरंगाबाद नहीं बल्कि कैमूर जिले का जिला परिवहन पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। इस बदलाव के बाद औरंगाबाद में सुनंदा कुमारी ही DTO के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाती रहेंगी।

प्रशासनिक कारणों से किया गया स्थानांतरण आदेश में बदलाव

सुनंदा कुमारी के पद पर बने रहने से परिवहन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ-साथ आम लोगों ने भी राहत की सांस ली है। माना जा रहा है कि उनके अनुभव और कार्यशैली से जिले में चल रही योजनाओं और वाहनों की जांच, लाइसेंस, परमिट से जुड़े कार्यों में निरंतरता बनी रहेगी। विभागीय सूत्रों के अनुसार, स्थानांतरण आदेश में बदलाव प्रशासनिक कारणों से किया गया है। फिलहाल औरंगाबाद DTO कार्यालय में सभी काम सामान्य रूप से चलते रहेंगे। 

ये भी पढे़ं- बारां के मिनी सचिवालय को बम से उड़ाने की मिली धमकी, सुरक्षा घेरा बनाकर आवाजाही को किया नियंत्रित