औरंगाबाद के मदनपुर में पुलिस ने नाबालिग को शादी का

औरंगाबाद में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, शादी का झांसा देने का आरोप

Aurangabad: Man Arrested for Allegedly Raping Minor on Promise of Marriage

औरंगाबाद (उत्तर प्रदेश)। मदनपुर पुलिस ने शादी का झांसा देकर नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म करने के एक आरोपी को देर शाम गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान थाना क्षेत्र के बनिया गांव निवासी मनोज पासवान के पुत्र चन्द्रमा कुमार के रूप में की गई है।

किशोरी ने थाने में दी तहरीर

पुलिस के अनुसार, क्षेत्र की रहने वाली किशोरी ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि चंद्रमा कुमार ने उसे प्रेमजाल में फंसाकर शादी का वादा किया और इसी भरोसे कई बार शारीरिक संबंध बनाए।पीड़िता का कहना है कि आरोपी कई बार उसे अपने अनुसार अलग-अलग स्थानों पर बुलाता था और हर बार यह विश्वास दिलाता था कि वह जल्द ही उससे विवाह करेगा।

पीड़िता की निजी फ़ोटो को वायरल करने की धमकी देकर पैसे ऐंठें

युवती के अनुसार जब भी वह शादी की बात करती तो आरोपी उसे आश्वासन देकर टाल देता था। बाद में जब उसने विवाह के लिए दबाव बनाया तो आरोपी अपने वादे से मुकर गया। इतना ही नहीं अब वह पीड़िता की निजी फ़ोटो को वायरल करने की धमकी देकर पैसे भी ऐंठने लगा। किशोरी ने कई बार आरोपी को पैसे भी दिए।

संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज

इस दौरान आरोपी के व्यवहार से परेशान होकर और खुद को असुरक्षित महसूस करने के बाद पीड़िता ने पूरी घटना अपनी मां को बताई, जिसके बाद दोनों थाने पहुंचीं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को किया गिरफ्तार

थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि कांड की गंभीरता पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे जेल भेज दिया गया। 

यह भी पढ़ें: हाथरस में युवक से बेरहमी से मारपीट और पेशाब करने का आरोप, वीडियो वायरल