औरंगाबाद के करहरी गांव में अवैध हथियार के बल पर घर

औरंगाबाद में अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा और 3 जिंदा कारतूस बरामद

Aurangabad Man Arrested with Country-Made Pistol and 3 Live Cartridges

औरंगाबाद (बिहार)। जिले में अपराध पर अंकुश लगाने को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत औरंगाबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। माली थाना पुलिस ने अवैध हथियार का भय दिखाकर अपने ही घर में मारपीट करने के आरोप में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से 01 देसी कट्टा और 03 जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।

घर में हथियार लहराकर मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस

इस संबंध में रविवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि दिनांक 17 अक्टूबर 2026 को समय रात्रि 09:00 बजे माली थाना में प्रतिनियुक्त डायल-112 टीम के द्वारा माली थानाध्यक्ष को सूचना मिली कि ग्राम-करहरी में रंजीत राम नामक व्यक्ति अवैध हथियार का भय दिखाकर अपने घर में मारपीट कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु औरंगाबाद पुलिस की टीम तुरंत ग्राम-करहरी पहुंची।

करहरी गांव में पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

ग्राम में पहुंचने पर पुलिस टीम ने देखा कि रंजीत राम के हाथ में एक देसी कट्टा है और वह लहराते हुए हंगामा कर रहा है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पुलिस बल के सहयोग से रंजीत राम को पकड़ लिया। पकड़ने के बाद विधिवत तलाशी ली गई तो उसके पास से 03 जिंदा कारतूस एवं 01 देसी कट्टा बरामद किया गया। बरामद हथियार को विधिवत जब्त करते हुए रंजीत राम को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में आरोपी ने कबूला अपराध

गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ के क्रम में अपना अपराध स्वीकार कर लिया। स्वीकारोक्ति बयान में उसने बताया कि घर में आपसी विवाद को लेकर उसने हथियार का भय दिखाकर मारपीट की थी। पुलिस ने बताया कि पारिवारिक विवाद में उसने डराने के लिए अवैध हथियार का इस्तेमाल किया था।

आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज

इस संदर्भ में माली थाना कांड संख्या-201/26, दिनांक-17.10.2026, धारा-25(1-बी)ए/26 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत कांड दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हथियार उसे कहां से प्राप्त हुआ था।

यह भी पढे़ं:   इमरान खान को 'लीव इंडिया' नोटिस की खबरों के बीच अभिनय देव बोले- 'हमें लोगों को अपनी राय रखने देनी चाहिए'