औरंगाबाद पुलिस ने अपराध और अवैध शराब के खिलाफ विशे

औरंगाबाद पुलिस का बड़ा अभियान, 114 गिरफ्तार; शराब बरामद, भट्टियां ध्वस्त

Aurangabad Police Arrest 114 in Major Crackdown on Crime and Illegal Liquor Trade

औरंगाबाद,(उत्तर प्रदेश)। जिले में अपराध और शराब कारोबार पर लगाम कसने के लिए औरंगाबाद पुलिस ने 28 जुलाई को सघन अभियान चलाया। पुलिस की इस कार्रवाई में जिले भर से कुल 114 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनमें से 66 अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया।

विभिन्न मामलों मे हुई गिरफ़्तारी

बुधवार को जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा ने बताया कि पकड़े गए लोगों में हत्या के मामले में 3, रंगदारी में 2, हत्या के प्रयास में 14 और मध्यनिषेध अधिनियम के तहत 11 अभियुक्त शामिल हैं। इसके अलावा अन्य मामलों में 84 गिरफ्तारियां की गईं।

दस हजार लीटर महुआ घोल नष्ट 

अभियान के दौरान पुलिस ने विभिन्न थानों से कुल 145.90 लीटर देसी शराब बरामद की। वहीं 10 हजार लीटर महुआ घोल को नष्ट कर 4 भट्टी को ध्वस्त किया गया। कंचनपुर थाना क्षेत्र से 3 मोटरसाइकिल और 38 किलो लोहे का छड़ भी जब्त किया गया। बरामदगी में बारूण थाना से 66.40 लीटर, कंचनपुर से 50 लीटर, देवकुण्ड से 10 लीटर, नवीनगर से 7.50 लीटर और मदनपुर से 12 लीटर देसी शराब शामिल है। मदनपुर में 12 लीटर शराब के साथ ललिता कुंवर और एक महिला को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने वाहन जांच अभियान में 998 वाहनों की जांच कर 28,500 रुपये का शमन शुल्क वसूला। साथ ही न्यायालय से निर्गत 67 वारंट का निष्पादन भी किया गया।

जिले मे सरबबंदी कानून सकती से लागू

नवीनगर थाना की 2024 की हत्या कांड संख्या 15/24 में फरार चल रहे श्रीकेश चौहान और लालबाबू चौहान को गिरफ्तार किया गया। गोह थाना की हत्या कांड में एक महिला अभियुक्त पकड़ी गई। वहीं कुटुम्बा थाना की रंगदारी कांड में सत्येन्द्र सिंह और रणविजय सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। पुलिस ने कहा कि जिले में शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने और अपराध नियंत्रण के लिए इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे। 

यह भी पढ़ेंः अमेठी में 12वीं की छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज