औरंगाबाद पुलिस के अभियान में 18 गिरफ्तार, 14.80 लीटर देसी शराब बरामद
औरंगाबाद (बिहार)। अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा के निर्देशानुसार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में मंगलवार की रात जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई के फलस्वरूप 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया जिनमें से 15 अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
14.80 लीटर देसी शराब बरामद
पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है। जानकारी के अनुसार, एससी-एसटी एक्ट में एक, हत्या के प्रयास में एक, मद्य निषेध अधिनियम के तहत 10 तथा अन्य मामलों में छह लोगों की गिरफ्तारी की गई। 14.80 लीटर देसी शराब बरामद किया गया है। वाहन जांच अभियान के तहत 1051 वाहनों की जांच की गई जिसमें 39500 रूपये शमन की राशि वसूल की गई।
छह वारंट और दो कुर्की का निष्पादन
इसके अलावा छह वारंट एवं दो कुर्की का निष्पादन किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। ताकि अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी के पास भी नशा तस्करी से जुड़ी कोई भी सूचना हो तो पुलिस से साझा करें सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।
यह भी पढ़ें: मुरैना में खेत की मेड़ को लेकर खूनी संघर्ष, रायफल से चली गोलने से दो युवक घायल