औरंगाबाद में पुलिस के विशेष अभियान में 22 लोग गिरफ

औरंगाबाद पुलिस के अभियान में 22 गिरफ्तार, गांजा, शराब और वाहन बरामद

Aurangabad Police Arrest 22 in Crackdown, Seize Ganja and Liquor

औरंगाबाद (बिहार)। अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा के निर्देशानुसार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में रविवार की रात जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई के फलस्वरूप 22 लोगों को गिरफ्तार किया गया जिनमें से 17 अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है। 

शराब और गांजा बरामद

जानकारी के अनुसार, मद्य निषेध अधिनियम के तहत 7 तथा अन्य मामलों में 15 लोगों की गिरफ्तारी की गई। 159.30 लीटर देसी शराब, 17.25 लीटर विदेशी शराब, 30 किलोग्राम गांजा, दो बाइक एवं एक कार बरामद किया गया है। वाहन जांच अभियान के तहत 1242 वाहनों की जांच की गई जिसमें 39500 रूपये शमन की राशि वसूल की गई। इसके अलावा छह वारंट एवं दो कुर्की का निष्पादन किया गया है।

अपराध और नशा तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक की अपील

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। ताकि अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी के पास भी नशा तस्करी से जुड़ी कोई भी सूचना हो तो पुलिस से साझा करें सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।

यह भी पढ़ें:   नरसिंहपुर में नीम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला ग्रामीण का शव, पुलिस जांच में जुटी