औरंगाबाद पुलिस के अभियान में 23 गिरफ्तार, शराब, देसी कट्टा और कारतूस बरामद
औरंगाबाद (बिहार)। जिले में अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से किशनगंज पुलिस का विशेष अभियान लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक उपेंद्र कुमार वर्मा के निर्देश पर गुरुवार की देर रात अभियान में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई के फलस्वरूप 23 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से 14 अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है।
शराब, हथियार और वाहन बरामद
जानकारी के अनुसार, हत्या के शीर्ष में चार, लुट में एक, मद्य निषेध अधिनियम के तहत छह तथा अन्य मामलों में 12 लोगों की गिरफ्तारी की गई। 259.60 लीटर देसी शराब, 34.845 लीटर विदेशी शराब, एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, एक बाइक, एक स्कूटी एवं एक मोबाइल बरामद किया गया है। वाहन जांच अभियान के तहत 1249 वाहनों की जांच की गई जिसमें 60000 रूपये शमन की राशि वसूल की गई।
अपराध नियंत्रण के लिए लगातार अभियान चला रही पुलिस
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अपराध नियंत्रण और जनसुरक्षा के लिए पुलिस की सक्रियता के साथ विभिन्न इकाइयों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। ताकि अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाया जा सके।
यह भी पढ़ें: औरंगाबाद में व्यवसायी से 25 लाख के सोने के जेवरात की ठगी, चोरी का डर दिखाकर बदमाश फरार